मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 166 रन बनाए।
IPL 2026 का 53वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI)) के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इस बड़े स्कोर में तिलक वर्मा और नमन धीर का अहम योगदान रहा।
पॉवरप्ले में मुंबई ने गवांए 3 विकेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज अपने कप्तान के भरोसे पर बिल्कुल खरे साबित हुए। उन्होंने पिच पर मौजूद मदद का भरपूर फायदा उठाया और पावरप्ले में ही MI की तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
इनिंग की पहले ओवर में ही गेंद भुवनेश्वर कुमार ने इन्फॉर्म बल्लेबाज रयान रिक्ल्टन को पवेलियन का रास्ता दिखाने में कामयाब रहे और इसके साथ तीसरे ओवर में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को भी आउट करने में सफल रहे, इसी के साथ मुंबई का टॉप ओदर भी भुवी के सामने इस मैच में कमजोर नज़र आया।
नमन धीर और तिलक वर्मा ने की अहम साझेदारी
टीम ने शुरुआती ओवरों में ही अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद तिलक वर्मा और नमन धीर ने चौथे विकेट के लिए 82 रनों की शानदार साझेदारी कर पारी को संभालने का प्रयास किया।
नमन धीर इस मुकाबले में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 57 रनों की अहम पारी खेली।
RCB के गेंदबाज़ों ने पावरप्ले में ही MI की बैटिंग यूनिट किया कमजोर
भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए MI के इन-फॉर्म बल्लेबाज़ रिक्लटन और रोहित शर्मा सिंह को पवेलियन भेजा। भुवी ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी आउट किया, साथ ही अच्छी लय में दिख रहे तिलक वर्मा का विकेट भी अपने नाम किया।
इस मुकाबले में जेसन होल्डरभुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 5.80 की इकॉनमी से 4 विकेट झटके और टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे।
उनके अलावा रसिख सलाम डार, जोस हेज़लवुड और रोमारियो शेफर्ड ने भी 1-1 विकेट हासिल किए।

