ISSF Shotgun World Cup: भारत के शॉटगन निशानेबाज नीरू ढांडा और विवान कपूर ने ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। इसके चलते हुए इस बार भारत ने बीते दिन रविवार को कजाखस्तान के अल्माटी में आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में काफी सकारात्मक तरीके से अपने अभियान को समाप्त किया है।
इसके अलावा अब यह पदक नीरू और विवान के लिए ओलंपिक स्पर्धा में आईएसएसएफ विश्व कप का पहला पोडियम स्थान भी था। इसके अलावा अब पिछले साल ओलंपिक कार्यक्रम में मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा को शामिल किए जाने के बाद से भारत ने यह दूसरा पदक ही जीता है।
फाइनल में नीरू और विवान ने 30 में से 24 निशाने लगाए :-

भारत के शॉटगन निशानेबाज नीरू ढांडा और विवान कपूर ने इस बार फाइनल में पहले 30 में से 24 निशाने लगाए थे। वहीं इस बार इटली की शीर्ष जोड़ी सिल्वाना स्टांको और मौरो डी फिलिपिस के बराबर स्कोर करने के बावजूद उनको इस बार रजत पदक से चूकना पड़ा है। क्यूंकि वे क्वालिफिकेशन में इतालवी जोड़ी के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे।

जबकि इस बार चीनी ताइपे के कुन-पी यांग और वान-यू लियू की जोड़ी ने फाइनल में 36 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ अपना दूसरा विश्व कप स्वर्ण पदक भी जीता लिया है। इससे पहले भारतीय निशानेबाज विवान और नीरू ने क्वालिफिकेशन में 143 का स्कोर किया था था।
उनका यह स्कोर पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिल्वाना और इस स्पर्धा के पूर्व विश्व चैंपियन मौरो के स्कोर से सिर्फ दो अंक कम था। वहीं इस बार अहवर रिजवी और प्रगति दुबे की दूसरी मिश्रित जोड़ी प्रतियोगिता में 23वें स्थान पर रही है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

