IPL 2026: आईपीएल 2026 का 56 वां मैच आज मंगलवार, 12 मई को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम को 77 रनों से हराया था।
जबकि हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स टीम को 33 रनों से हराया था। आज इन दोनों टीमों के बीच हमें एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
SRH टीम के खिलाफ GT का पलड़ा रहा है काफी भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को इनमें से कुल 1 मैच में ही जीत मिली है।

जबकि दूसरी तरफ इस दौरान गुजरात टाइटंस की टीम ने हैदराबाद के खिलाफ अभी तक 5 मैच जीते हैं। वहीं इस बीच इनका 1 मैच बेनतीजा भी समाप्त हुआ है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच 2 मैच खेले गए थे। तब इन दोनों ही मैचों में गुजरात की टीम को जीत मिली थी।
आज इस तरह की हो सकती है SRH की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 33 रनों से जीत मिली थी। तब इस टीम की तरफ से हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। इसके बाद गेंदबाजी में टीम के कप्तान पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने अच्छी गेंदबाजी की थी। इसके चलते हुए इस टीम को मैच में जीत मिल पाई। आज भी इस टीम को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

SRH टीम की संभावित 11 :- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, पैट कमिंस (कप्तान), प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन।
SRH के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : कामिन्दु मेंडिस,शिवम मावी, ईशान मलिंगा और सलिल अरोड़ा।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है GT की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को 77 रनों के बड़े अंतर से हराया था। तब उस मैच में गुजरात के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। उस मैच में साईं सुदर्शन ने 55 और कप्तान शुभमन गिल ने 84 रनों की शानदार पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में राशिद खान और जेसन होल्डर ने घातक गेंदबाजी की थी। वहीं आज भी इन सभी से गुजरात की टीम को ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

गुजरात टाइटंस की संभावित एकादश :- साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
गुजरात के इम्पैक्ट सब प्लेयर : रवि साईं किशोर, शाहरुख खान,अरशद खान और ग्लेन फिलिप्स।
कैसा रहने वाला है आज अहमदाबाद की पिच का मिजाज :-
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें बनाई गईं हैं। इसके चलते हुए यहां पर लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद प्रदान करती हैं। इस पिच पर खेलते हुए बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है।

लेकिन मैच के शुरुआती कुछ ओवर यहां चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ काली मिट्टी की पिच पर उछाल सामान्य रहता है। लेकिन यहां पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। इस बीच अब विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच खेला जा सकता है।
कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज मंगलवार, 12 मई को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ और काफी गर्म रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 30 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें :-
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मौजूदा सीजन की 11 पारियों में 47.50 की बल्लेबाजी औसत और 210.17 की स्ट्राइक रेट के साथ 475 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से हमें एक शतक और 3 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

जबकि अन्य बल्लेबाज ईशान किशन ने भी 11 पारियों में 37.18 की बल्लेबाजी औसत से 409 रन बनाए हैं। इसके अलावा गुजरात टाइटंस टीम के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने 21.83 की गेंदबाजी औसत और 9.35 की इकॉनमी रेट के साथ 11 मैचों में कुल 18 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

