IPL Record: इस समय आईपीएल 2026 का सीजन खेला जा रहा है। वहीं हर टीम प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कड़ा प्रयास भी कर रही हैं। इसके चलते हुए ही आईपीएल 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंजाब किंग्स की टीम को 3 विकेट से हराकर अपनी 5वीं जीत दर्ज की है। इस मैच में पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया था।
इसके बाद इन रनों के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19 ओवर में ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। लेकिन इस मैच में एक समय दिल्ली की टीम ने भी 33 रन पर ही अपने 3 विकेट खो दिए थे। इसके अलावा आइए आईपीएल में 50 रन तक 3 विकेट गंवाने के बाद सर्वाधिक बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल करने वाली टीमों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. 213 रन – LSG बनाम RCB : साल 2023 :-
आईपीएल 2023 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के खिलाफ खेलते हुए 213 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था। इस मैच में एक समय लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने 23 रन पर ही अपने 3 विकेट खो दिए थे।

इसके बाद फिर मार्कस स्टोइनिस (30 गेंदों में 65 रन) ने लखनऊ टीम की जीत की नींव रखी थी। इसके बाद फिर अंत में निकोलस पूरन ने 19 गेंदों में 62 रन की शानदार पारी खेल कर अपनी टीम को आखिरी गेंद पर एक विकेट से जीत दिला दी थी।
2. 210 रन – DC बनाम LSG : साल 2025 :-
आईपीएल 2025 सीजन के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने विशाखापट्टनम में खेलते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को एक विकेट से हराया था। वहीं इस मैच में 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने केवल 7 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद से दिल्ली टीम ने अपने बल्लेबाज आशुतोष शर्मा (66*) की पारी की बदौलत शानदार वापसी की। इसके बाद विप्रज निगम ने 15 गेंदों में 39 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 22 गेंदों में 34 रन की शानदार पारियों के दम पर दिल्ली की टीम ने 3 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली थी।
3. 211 रन – DC बनाम PBKS : साल 2026 :-
आईपीएल 2026 के सीजन में पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पर दिल्ली की टीम ने केवल 33 रन के स्कोर पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे।

लेकिन इसके बाद आए कप्तान अक्षर पटेल (56) और डेविड मिलर (51) ने अर्धशतक लगाकर अपनी टीम की इस मैच में शानदार वापसी की थी। इसके बाद औए बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रन, माधव तिवारी 8 गेंदों में 18* रन और औकिब नबी डार 2 गेंदों में 10* रन बनाकर 6 गेंद शेष रहते हुए अपनी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

