IPL Record: इस समय आईपीएल 2026 का सीजन खेला जा रहा है। वहीं हर टीम प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कड़ा प्रयास भी कर रही हैं। इसके चलते हुए ही आईपीएल 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंजाब किंग्स की टीम को 3 विकेट से हराकर अपनी 5वीं जीत दर्ज की है।
क्यूंकि इस मैच में दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों ने कुल 39 ओवर फेंके थे। इसके अलावा यह आईपीएल के इतिहास में तेज गेंदबाजों द्वारा फेंके गए दूसरे सर्वाधिक ओवर वाला मैच बन गया हैं। आइए अब अन्य मैचों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. RCB बनाम CSK – 39.4 ओवर : साल 2008 :-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के बीच साल 2008 के आईपीएल सीजन में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला गया था। तब उस मैच में सभी तेज गेंदबाजों ने सर्वाधिक 39.4 ओवर फेंके थे।

उस समय आरसीबी टीम की तरफ से डेल स्टेन, जहीर खान, प्रवीण कुमार, जैक्स कैलिस और बालचंद्र अखिल ने मिलकर 20 ओवर फेंके थे। इसके बाद फिर चेन्नई टीम की तरफ से जैकब ओराम, मनप्रीत गोली, एल्बी मोर्कल, पलानी अमरनाथ और जोगिंदर शर्मा ने कुल 19.4 ओवर फेंके थे। इसके अलावा इस मैच में चेन्नई टीम को 13 रनों से जीत मिली थी।
2. PBKS बनाम DC – 39 ओवर : साल 2026 :-
अभी हाल ही में समाप्त हुआ साल 2026 सीजन का आईपीएल का 55वां मैच दूसरे पायदान पर आता है। वहीं यह मैच धर्मशाला में खेला गया था। इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सभी तेज गेंदबाजों ने कुल 39 ओवर फेंके थे।

इस मैच में दिल्ली टीम की तरफ से मिचेल स्टार्क, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिड़ी, मुकेश कुमार और माधव तिवारी ने 20 ओवर फेंके थे। इसके बाद पंजाब किंग्स टीम की तरफ से अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, मार्को यानसन, बेन ड्वार्शुइस और मार्कस स्टोइनिस ने मिलकर कुल 19 ओवर फेंके थे। इसके बाद इस रोमांचक मैच में दिल्ली की टीम को अंत में 3 विकेट से जीत मिली थी।
3. KXIP बनाम DD – 36 ओवर : साल 2013 :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर किंग्स XI पंजाब जो अब PBKS है और दिल्ली डेयरडेविल्स जो अब DC की टीम है के बीच खेला गया मैच आता है। क्यूंकि इस मैच में इन दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों ने मिलकर कुल 36 ओवर फेंके थे। वहीं तब यह मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला गया था।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से इरफान पठान, सिद्धार्थ कौल, मोर्ने मोर्कल, आशीष नेहरा और उमेश यादव ने 4-4 ओवर के साथ कुल 20 ओवर फेंके थे। इसके बाद पंजाब किंग्स टीम की तरफ से प्रवीण कुमार, अजहर महमूद, संदीप शर्मा और परविंदर अवाना के 4-4 ओवर समेत कुल 16 ओवर फेंके गए थे। वहीं इस मैच को पंजाब किंग्स की टीम ने अंत में 5 विकेट से जीत लिया था।
4. RR बनाम DD – 36 ओवर : साल 2015 :-
इस सूची में चौथे पायदान पर आईपीएल 2015 में खेला गया राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स टीम का मैच आता है। क्यूंकि इस मैच में भी दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों ने मिलकर कुल 36 ओवर फेंके थे। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था।

इस मैच में दिल्ली टीम की तरफ से जहीर खान, गुरिंदर संधु, नाथन कुल्टर नाइल और एंजेलो मैथ्यूज ने अपने कोटे के 4-4 ओवर के साथ कुल 16 ओवर फेंके थे। जबकि आरआर टीम की तरफ से टिम साउथी, धवल कुलकर्मी, स्टुअर्ट बिन्नी, शेन वॉटसन, जेम्स फॉकनर और रजत भाटिया ने मिलकर कुल 20 ओवर फेंके थे। इसके बाद अंत में इस मैच आरआर की टीम को 14 रन से जीत मिली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

