आईपीएल 2026 अब तक बहुत से रोमाचक मैच खेले जा चुके है। इस बार लीग में कई बड़े रिकॉर्ड देखने को मिले हैं, वहीं बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की जमकर बारिश की है। हर मैच के लिए एक तय समय सीमा होती है, जिसके अंदर कप्तानों को अपनी टीम के 20 ओवर पूरे कराना बहुत जरुरी होता हैं। अगर कोई टीम ऐसा नहीं करती है तो खिलाड़ियों और कप्तानों पर भारी जुर्माना लगाया जाता है। इस सीजन में बीसीसीआई 7 कप्तानों पर कार्रवाई कर चुकी है और कुल 1.08 करोड़ रुपये का फाइन भी लगाया गया है।
7. पंजाब किंग्स – कप्तान श्रेयस अय्यर
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर दो बार स्लो ओवर रेट के मामले में फंस चुके हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ सीजन के चौथे मुकाबले में तय समय पर ओवर पूरे नहीं करने के कारण उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भी उन्होंने यही गलती दोहराई, जिसके चलते उन पर 24 लाख रुपये का फाइन ठोका गया।
6. गुजरात टाइटंस – कप्तान शुभमन
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी बीसीसीआई की कार्रवाई से नहीं बच सके। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 14वें मैच में उनकी टीम समय पर 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई थी, जिसके कारण गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
5. चेन्नई सुपर किंग्स – कप्तान ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन शानदार कप्तानी की, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लीग स्टेज के 18वें मुकाबले में उनसे बड़ी चूक हो गई। स्लो ओवर रेट बनाए रखने में नाकाम रहने पर बीसीसीआई ने उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
4. मुंबई इंडियंस – कप्तान हार्दिक पांड्या
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी स्लो ओवर रेट के कारण कार्रवाई हुई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में उनकी टीम तय समय में ओवर पूरे नहीं कर सकी, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
3. कोलकाता नाइट राइडर्स – कप्तान अजिंक्य रहाणे
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीजन के 22वें मुकाबले में स्लो ओवर रेट बनाए नहीं रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने दोबारा ऐसी गलती नहीं की।
2. दिल्ली कैपिटल्स – कप्तान अक्षर पटेल
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल भी बीसीसीआई की कार्रवाई का शिकार हुए। पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 55वें मैच में उनकी टीम तय समय के भीतर ओवर पूरे नहीं कर सकी, जिसके चलते उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
1. सनराइजर्स हैदराबाद – कप्तान पैट कमिंस
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस से गुजरात टाइटंस के खिलाफ 56वें मुकाबले में बड़ी चूक हो गई। उनकी टीम निर्धारित समय में 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई, जिसके कारण स्लो ओवर रेट के चलते उन पर 12 लाख रुपये का फाइन लगाया गया।

