लखनऊ सुपर जाइंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर उनके प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका दिया है।
लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर दहाई का आंकड़ा पार किए बिना ही आउट हो गए। आकाश सिंह ने उसके बाद संजू और पिछले मैच के हीरो उर्विल पटेल को आउट किया।
कार्तिक के अर्धशतक और शिवम के आखिरी ओवर में फिनिश से सीएसके ने बनाए 187 रन
पिछले मैच में धीरी पारी की वजह से आलोचना का शिकार हुए कार्तिक शर्मा ने इस मुकाबले में काफी जबरदस्त वापसी की। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद शाहजबाज अहमद के ओवर में 15 रन बनाने के बाद भी वो बाउंड्री मारने के प्रयास में आउट हो गए। कार्तिक ने 70 रन बनाएं
उसके बाद शिवम और प्रशांत ने शुरू में थोड़ा समय लिया लेकिन उसके बाद आखिरी ओवर में अंतिम दो ओवरों में जमकर रन लिए। दुबे ने आखिरी ओवर में लगातार 4 बाउंड्री लगाकर 23 रन बटोरे और स्कोर को 187 तक पहुंचा दिया।
मार्श ने खेली काउंटर अटैकिंग पारी, कंबोज को जड़ें लगातार 4 छक्के
पहली पारी में यह पिच बल्लेबाजी के लिए थोड़ी मुश्किल थी। क्योंकि इसमें असमान उछाल था लेकिन दूसरी पारी में ड्यू की।वजह से विकेट सेटल हो गया और उसका फायदा लखनऊ सुपर जाइंट्स के ओपनरों ने उठाया। मिचेल मार्श ने पहले मुकेश चौधरी के खिलाफ कुछ बाउंड्री लगाई और उसके बाद अनुकूल के अगले ओवर में शुरुआती 3 गेंदों में 2 बाउंड्री लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए।
मार्श इस पिच पर काफी आराम से खेल रहे थे और उन्होंने इस मैच में डेब्यू कर रहे स्पेंसर जॉन्सन को भी एक छक्का और एक चौके जड़ दिया। लेकिन 5वें ओवर में मिचेल का असली तूफान देखने को मिला जब उन्होंने अंशुल की शुरुआती 4 गेंदों में चार छक्के और उसके बाद आखिरी गेंद पर चौका जड़कर 28 रन बटोरे। लखनऊ ने पावरप्ले में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 86 रन बना दिए।
हैंड ऑफ गॉड बने मुकेश चौधरी
पावरप्ले के बाद भी मार्श का तूफान नहीं रुका और उन्होंने उसके बाद भी आसानी से बाउंड्री लगाते रहे और 9.50 के रिक्वायर्ड रन रेट को 6.50 पर ले आए। लेकिन फिर आता हैं कहानी में ट्विस्ट। जोश इंग्लिश मुकेश चौधरी के ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में डीप कवर में आउट हो गए।
उसके बाद निकोलस पूरन ने पहली गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगाई लेकिन वो चौधरी के हाथ से लगकर स्टंप पर जा लगी और मार्श रन आउट हो गए। मार्श ने 38 गेंदों में 90 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 7 छक्के लगाए।
चेन्नई ने की फाइट बैक की कोशिश, निकोलस की पारी ने खत्म की उम्मीदें
मार्श के आउट होने के बाद इस सीजन कई मैचों के बाद वापसी कर रहे अब्दुल समद ने जॉन्सन के स्पेल के आखिरी ओवर में छक्का जड़ा लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने उनको बोल्ड करके बदला ले लिया।
पूरन शुरू में काफी संघर्ष कर रहे थे और दूसरी छोर पर मुकुल ने कुछ बड़े शॉट्स खेले और रन रेट को काबू में ला दिया। अंतिम 4 ओवरों में लखनऊ को 24 रन चाहिए थे और लग रहा था कि शायद मैच फंस जाए लेकिन पूरन ने ऐसा नहीं होने दिया। पहले से ही अंशुल कंबोज का दिन खराब जा रहा था और एक बार फिर जब वो गेंदबाजी करने आए तो निकोलस ने उनको लगातार 4 छक्के कदर मैच खत्म कर दिया। इस हार के साथ चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका लगा है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

