भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों IPL 2026 से अलग अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक्ट्रेस और मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। अब खबरें हैं कि हार्दिक दूसरी बार शादी करने की तैयारी में हैं और जल्द ही माहिका शर्मा के साथ सात फेरे ले सकते हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी की तारीख भी तय हो चुकी है। आइए जानते हैं इस चर्चित कपल की वेडिंग से जुड़ी पूरी डिटेल्स।
माहिका शर्मा कौन हैं?
माहिका शर्मा एक इंडियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने फैशन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह कई बड़े इंडियन डिज़ाइनरों के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं और कई मशहूर फैशन मैगज़ीन में भी फीचर हो चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है और कुछ इंडिपेंडेंट फिल्मों और म्यूज़िक वीडियोज़ में भी नजर आ चुकी हैं।
माहिका शर्मा को फैशन इंडस्ट्री में उनके शानदार रैंप वॉक, एलिगेंट पर्सनैलिटी और बड़े डिज़ाइनरों व ब्रांड्स के साथ काम करने के लिए जाना जाता है। उनके करियर का बड़ा मोड़ साल 2024 में आया, जब उन्होंने इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज) का खिताब अपने नाम किया। माहिका अपनी कॉन्फिडेंट रनवे प्रेजेंस और सोशल मीडिया पर मजबूत फैन फॉलोइंग की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं।

माहिका की मुख्य कमाई मॉडलिंग से होती है। वह प्रति प्रोजेक्ट 10-20 लाख रुपये, ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 5-15 लाख रुपये और सोशल मीडिया प्रमोशन के लिए 2-5 लाख रुपये चार्ज करती हैं।
माहिका शर्मा की व्यक्तिगत जानकारी (Mahika Sharma Personal Information)
- पूरा नाम: माहिका शर्मा
- जन्म: 14 मई 2001
- उम्र: 25 वर्ष (2026 तक)
- हाइट: 5 फीट 7 इंच
- जन्मस्थल: भारत
- राष्ट्रीयता: भारतीय
- वर्तमान पता: भारत
- शिक्षा: इकोनॉमिक, फाइनेंस और कम्युनिटी साइकोलॉजी
- रिश्ते की स्थिति: हार्दिक पांड्या से शादी होने वाली है
- इंस्टाग्राम: ज्ञात नहीं
- भाषा: हिंदी, अंग्रेजी
- पेशा: मॉडल, अभिनेत्री
- राशि: ज्ञात नहीं
- धर्म: हिंदू धर्म
- कुल संपत्ति (2026): 1.5-2 करोड़ रुपये
माहिका शर्मा का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में एक पढ़े-लिखे और सपोर्टिव परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से पूरी की, जहाँ वह पढ़ाई के साथ-साथ डिबेट और डांस जैसी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज़ में भी काफी एक्टिव रहीं।
इसके बाद उन्होंने गांधीनगर स्थित पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी से फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। आगे की पढ़ाई के लिए वह अमेरिका गईं, जहाँ उन्होंने मैरीलैंड में कम्युनिटी साइकोलॉजी की पढ़ाई की।

अपनी एजुकेशन के साथ-साथ माहिका ने मॉडलिंग करियर को भी बेहद कॉन्फिडेंस और डिसिप्लिन के साथ संभाला। उनकी पढ़ाई और अनुभव ने उन्हें क्रिएटिविटी और इंटेलिजेंस के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद की।
यह भी पढ़े: सानिया चंडोक की बायोग्राफी: उम्र, बिजनेस और नेट वर्थ के बारे में सब कुछ यहाँ जानें
हार्दिक पांड्या और माहिका का रिश्ता
हार्दिक पांड्या का नाम माहिका शर्मा के साथ तब जुड़ा, जब दोनों सोशल मीडिया और इवेंट्स में साथ दिखाई देने लगे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में माहिका के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को लगभग सार्वजनिक कर दिया था। 2026 में भारत की बड़ी क्रिकेट जीत के बाद भी हार्दिक ने माहिका को अपने जीवन का “लकी चार्म” बताया था। इसके बाद IPL 2026 के बीच हार्दिक और माहिका शर्मा 22 मई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
यह भी पढ़े: सानिया चंडोक की बायोग्राफी: उम्र, बिजनेस और नेट वर्थ के बारे में सब कुछ यहाँ जानें
पहली पत्नी से हार्दिक ले चुके हैं तलाक
आपको बता दें कि यह हार्दिक की दूसरी शादी है। पांड्या ने 31 मई 2020 को मॉडल और एक्ट्रेस Natasa Stankovic से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद 14 फरवरी 2023 को इस कपल ने राजस्थान के उदयपुर में एक भव्य समारोह में दोबारा पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य है।

