चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 कुछ खास नहीं गया है। शुरुआत से ही लगातार खिलाड़ियों की चोटों ने उनके कॉम्बिनेशन को पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया था। जिसके बाद भी उन्होंने वापसी की कोशिश की लेकिन खिलाड़ियों की फॉर्म और लगातार चोट के चलते रास्ता काफी मुश्किल हो गया है।
सरनाइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घर में मिली हार के बाद उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें धुंधली हुई हैं लेकिन अभी भी वो उसमें जाग बना सकती है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे चेन्नई अभी भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती हैं।
चेन्नई को जीतना होगा अपना आखिरी मैच
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं जिसमें 6 जीत के साथ 12 पॉइंट्स हैं। उनके पास अब सिर्फ एक मैच है जो कि उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ 21 मई को खेलना है। सीएसके को हर हाल में यह मैच जीतना है जिसके बाद ही बाकी समीकरण उनके पक्ष में जा सकेंगे।
राजस्थान रॉयल्स अपने आखिरी 2 में से एक मैच हारे
चेन्नई को अपना मैच तो जीतना ही है और साथ में उन्हें चाहिए कि राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने बच्चे हुए दो मुकाबलों में से सिर्फ एक ही जीते और वो बहुत बड़े मार्जिन से न जीत सकें। इस स्थिति में राजस्थान और चेन्नई के बराबर पॉइंट्स हो जाएंगे और नेट रन रेट में सीएसके की टीम बाजी मार सकती है।
पंजाब किंग्स को भी आखिरी मैच में मिले हार
चेन्नई को इस समय सबसे ज्यादा खतरा अगर किसी टीम से है तो वो पंजाब किंग्स से हैं। भले ही वो लगातार 6 मैच हारकर आ रही हो लेकिन अभी भी वो प्लेऑफ में पहुंचने की टॉप कंटेंडर हैं। 13 मैचों में 6 जीत के साथ उनके 13 पॉइंट्स हैं और आर वो अपना आखिरी मुकाबला लखनऊ से जीत जाती है तो वो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। ऐसे में चेन्नई की टीम को चाहिए कि पंजाब अपना मुकाबला हार जाए ऐसे में वो 13 पॉइंट्स पर ही रह जाएंगे।
केकेआर भी हार जाए एक मुकाबला
कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत भी बहुत खराब हुई थी। उन्होंने अपने पहले 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उसके बाद से वो काफी अच्छा खेल रही है और अब उनके 13 मैचों में 5 जीत के साथ 11 पॉइंट्स पर है। उनके पास भी प्लेऑफ में जाने के लिए अच्छा मौका है। वो अगर अपने दोनों मैच जीत जाती है तो फिर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी लेकिन इस स्थिति में चेन्नई की टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। ऐसे में चेन्नई की टीम चाहेगी कि केकेआर अपना एक मैच हार जाए ताकि वो भी मैक्सिमम 13 पॉइंट्स तक जा सकें।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

