राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श के 96 और जोश इंग्लिश ने धमाकेदार अर्धशतक लगाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 109 रन जोड़े। उसके बाद भी मार्श ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलना जारी रखा और पहले पूरन और फिर कप्तान पंत के साथ छोटी छोटी साझेदारी करके टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि वो अपना शतक नहीं पूरा कर पाए। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बना दिए।
यशस्वी और वैभव ने की धमाकेदार शुरुआत
राजस्थान के लिए यह मैच जीतना हर हाल में जरूरी था। क्योंकि प्लेऑफ की उम्मीदें इसी मुकाबले में पर टिकी हुई थी। कप्तान रियान पराग चोट के चलते नहीं खेल रहे थे। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के कुछ मुकाबलों से रन नहीं आ रहे थे और लखनऊ का अच्छा गेंदबाजी अटैक उनके सामने था।
जायसवाल और सूर्यवंशी ने एक बार फिर धमाकेदार शुरुआत की। इस बार यशस्वी ने अटैक करने की जिम्मेदारी ली और वैभव एक छोर पर आराम से खेल रहे थे। उन्होंने अपना समय लिया। उसके बाद भी दोनों ने पावरप्ले में ही 71 रन जड़ दी। यशस्वी पावरप्ले के तुरंत बाद आउट हो गए। उन्होंने 43 रनों का योगदान दिया।
वैभव ने अपनाया खतरनाक रूप
यशस्वी के आउट होने के समय वैभव 24 रन बनकर खेल रहे थे और थोड़ा संघर्ष करते हुए दिख रहे थे। लेकिन जैसे ही जयसवाल आउट हुए उन्होंने अपने गियर बदल दिए। उसके बाद जो भी गेंदबाज उनके सामने आया उन्होंने सबके खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
देखते ही देखते वो कब पचास और उसके बाद अपने शतक पास पहुंच गए यह लगा ही नहीं चला। हालांकि वो अपना शतक नहीं पूरा कर पाए। वो 38 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 7 चौके और 10 छक्के शामिल थे।
राजस्थान ने दर्ज की जीत, प्लेऑफ की तरफ बढ़ाया कदम
ध्रुव जुरैल भी शुरुआत में इस पिच पर संघर्ष कर रहे थे और बॉल को सही से टाइम नहीं कर पा रहे थे। लेकिन एक बार जब वो सेट हुए तो उन्होंने कुछ बड़े शॉट खेले और अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। वो इसलिए भी आराम से खेल रहे थे ताकि लखनऊ की टीम दोबारा मैच में वापसी न कर पाए।
उनकी यह रणनीति सफल भी रही और राजस्थान ने बिना किसी मुश्किल के मुकाबला जीत लिया है। राजस्थान की तरफ से वैभव ने 93 और यशस्वी ने 43 तो जुरैल ने 54 रन बनाए।
राजस्थान के अब 13 मैचों में 7 जीत हो गई है और वो 14 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है। अगला मैच जीतते ही वो प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

