कोलकाता नाईट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं।
कोलकाता ने आईपीएल 2026 के 65वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह निर्णय सही भी साबित हुआ। यह पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी। मुंबई इंडियंस की पारी पूरे मैच में डामाडोल सी ही चली। कोई भी बल्लेबाज इस पिच पर बड़े शॉट नहीं लगा पा रहा था। तिलक वर्मा ने तो 32 गेंदों में 20 रन बनाए। अंत में कार्बिन बॉस्क ने छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली जिसके चलते एमआई 147 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल हुआ।
अजिंक्या और मनीष ने संभाली केकेआर की पारी
केकेआर की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। पिछले मैच के हीरो फिन एलेन इस बार सिर्फ 8 रन बना पाए और दीपक चाहर का शिकार हो गए। अंग्रकीष रघुवंशी को कॉन्कसन होने की वजह से वो मैच में हिस्सा नहीं ले पाए। जिसके चलते 5 मैचों में पहली बार मनीष पांडे को बैटिंग करने का मौका मिला। उन्हें नंबर 3 में भेजा गया जो कि कई सालों तक इस टीम में उनका स्पॉट भी था।
अजिंक्या रहाणे और मनीष ने पावरप्ले में मुंबई की धारदार गेंदबाजी को काफी सम्मान से खेला और जब हाथ खोलने का मौका मिला तो उन्होंने वो किया भी। कप्तान रहाणे इस मैच में अच्छी टच में दिख रहे थे और लग रहा था कि बड़ा स्कोर आने वाला है लेकिन पावरप्ले खत्म होते हुए वो हर बार की तरह इस बार भी फंस गए और आउट हो गए। उन्होंने 17 गेंदों में 21 रन बनाए।
कार्बिन बॉस्क ने दिखाई मुंबई को कमबैक की उम्मीदें
कार्बिन बॉस्क का दिन कितना शानदार था यह इसी से समझा जा सकता है कि उन्होंने डाउन द लेग साइड की बॉल जिस पर ज्यादातर समय छक्का ही लगेगा उस पर ग्रीन फ्लिक करके फोन लेग फील्डर के हाथ में कैच थमा बैठे। मुंबई की टीम ने लगातार दो विकेट लेकर केकेआर के ऊपर दबाव डाला था लेकिन रावमैन पॉवेल ने आते ही बड़े शॉट खेलकर सारा प्रेसर हटा दिया।
मनीष पांडे और रावमैन पॉवेल ने केकेआर को प्लेऑफ की रेस में रखा बरकरार
मनीष पांडे भी इस मैच में काफी संभलकर खेल रहे थे। क्योंकि उन्हें पता था कि अगर वो आउट हुए तो कुछ भी हो सकता है। इस पिच पर नए बल्लेबाज के लिए आते ही बड़े शॉट खेलना मुश्किल था। उन्होंने अपने एक्सपीरियंस का पूरा फायदा उठाया और मुंबई को गेम में वापसी करने का मौका नहीं दिया।
रावमैन पॉवेल और मनीष पांडे ने उसके बाद बहुत कम जोखिम उठाते हुए आसानी से रन बनाना शुरू किया। उन्होंने बीच बीच में बड़े शॉट भी खेले। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के दरवाजे तक पहुंचा दिया। हालांकि वो जीत नहीं दिला पाए।
मनीष और पॉवेल कुछ गेंदों के अंदर आउट हुए तो लगा कि मैच फंस सकता है। लेकिन रिंकू और डेब्यूटेंट तेजस्वी दहिया ने टीम की नैय्या पार लगा दी और आराम से गेंद रहते जीत दिला दी।
इस जीत के साथ उनके 13 पॉइंट्स हो गए हैं और उनका आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल से बचा हुआ है जो कि 24 मई को ईडन गार्डेन में ही खेला जाएगा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

