Malaysia Masters: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ और अश्मिता चालीहा ने मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है। वहीं इस जीत के साथ उन्होंने दूसरे दौर में भी प्रवेश कर लिया है। जबकि लक्ष्य सेन, एचएस प्रणॉय समेत कई भारतीय खिलाड़ी पहले दौर में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
मालविका बंसोड़ और अश्मिता चालीहा ने जीता पहला मैच :-

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ और अश्मिता चालीहा ने मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की उम्मीदों को जिन्दा रखा है। क्यूंकि इन दोनों ही खिलाड़ियों महिला एकल के अपने-अपने मैच जीतकर दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। जबकि अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।
मलेशिया मास्टर्स में मालविका ने की शानदार वापसी :-
इस टूर्नामेंट में एसीएल इंजरी और सर्जरी के बाद वापसी कर रहीं मालविका बंसोड़ ने अपन पहले मैच में जर्मनी की विश्व नंबर-52 वोन ली को कड़े मुकाबले में 21-17, 16-21, 21-9 से हरा दिया है। वहीं इस मैच में उन्होंने अपना पहला गेम जीतने के बाद दूसरा गंवा दिया था।

लेकिन इसके बाद फिर निर्णायक गेम में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं अब अपने दूसरे मैच में उनका सामना डेनमार्क की आठवीं वरीयता प्राप्त लाइन होजमार्क जार्सफेल्ड्ट से मैच खेलेंगी।
अश्मिता चलिहा ने दर्ज की आसान जीत :-

इसके अलावा भारत की एक अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चलिहा ने अपने मैच में इंडोनेशिया की विश्व नंबर-56 थलिता रामधनी वीर्यवान को सीधे गेमों में 21-16, 21-13 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। इसके चलते हुए अब उनका अगला मैच मलेशिया की खिलाड़ी गोह जिन वी से होने वाला है।
पुरुष एकल में भारत की चुनौती पड़ी कमजोर :-
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि पाने पहले मैच में उनको इंडोनेशिया के मोहम्मद जाकी उबैदिल्लाह से 17-21, 11-21 से हारकर पहले दौर में ही बाहर होना पड़ा है। जबकि एचएस प्रणॉय ने जापान के छठी वरीयता प्राप्त कोदाई नाराओका के खिलाफ 80 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन फिर भी वह 17-21, 22-20, 22-24 से अपना मैच हार गए।

इसके अलावा एक अन्य मैच में भारत के किरण जॉर्ज चोट के कारण मुकाबला पूरा नहीं कर पाए। इस मैच में वह फ्रांस के एलेक्स लैनियर के खिलाफ 15-21, 1-6 से पीछे चल रहे थे। तभी वह रिटायर हो गए। इसके अलावा भारत के थारुन मान्नेपल्ली ने पहला गेम जीतने के बावजूद चीनी ताइपे के वांग पो-वी के खिलाफ मुकाबला 21-17, 14-21, 8-21 से गंवा दिया है। इसके अलावा महिला एकल में अनमोल खरब ने डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफर्सन जार्सफेल्ड्ट को कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन इसके बाद भी वह इस मैच में 21-13, 16-21, 19-21 से हारकर बाहर हो गईं हैं।
भारत को युगल स्पर्धाओं में भी मिली निराशा :-

इसके अलावा मिक्स्ड डबल्स में भारत की जोड़ी असिथ सूर्या और अमृता प्रमुथेश को इंडोनेशिया के बॉबी सेतिआबुदी और मेलाती डेवा ओकतावियंती के खिलाफ 13-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा है। जबकि महिला डबल्स में बहनें रुतपर्णा पांडा और स्वेतपर्णा पांडा जापान की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी रिन इवांगा और की नाकानिशी से 7-21, 6-21 से अपना मैच हार गईं हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

