गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में लगातार पांचवां अर्धशतक लगाया।
आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में लगातार दो मुकाबले में अर्धशतक जड़ना आम बात है, लेकिन कुछ बल्लेबाज ने इससे ज्यादा मैचों में लगातार 50+ रनों की पारियां खेली है। आईपीएल इतिहास में अब तक कुछ बल्लेबाज लगातार 5 मैचों में भी 50+ रनों की पारी खेलने का भी कारनामा कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी लगातार छह मैचों में यह उपलब्धि नहीं हासिल कर सका है।
हाल ही में साईं सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में यह कारनामा किया और लगातार सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारियां खेलने के मामले में कई दिग्गजों की बराबरी कर ली। इसी कड़ी में यहां हम आपको आईपीएल इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा बार 50+ रनों की पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट बताने जा रहे हैं।
ये हैं IPL इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारियां खेलने वाले बल्लेबाज
4. वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag)
आईपीएल इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक (5 अर्धशतक) लगाने का कारनामा पहली बार वीरेंद्र सहवाग ने किया था। उन्होंने 2012 के सीजन में लगातार 5 मैचों में लगातार 50+ रनों की पारियां खेली थी और इतिहास रच दिया था। उस सीजन उन्होंने 16 मैचों में 495 रन भी बनाए थे, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे।
3. साईं सुदर्शन (Sai Sudarshan)
सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में लगातार पांच मैचों में 50+ रनों की पारियां खेलकर इस लिस्ट में जगह बनाई। उन्होंने इस सीजन 14 मैचों में 638 रन बनाए हैं और अब तक एक शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं।
2. जोस बटलर (जॉस बटलर)
जोस बटलर ने आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए लगातार पांच मैचों में 50+ रनों की पारियां खेलने का कारनामा किया था। इसी के साथ उन्होंने छह सीजन बाद सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। बटलर ने उस सीजन 13 मैचों में 548 रन बनाए थे, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे।
1. डेविड वॉर्नर (David Warner)
डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए लगातार पांच मैचों में 50+ रनों की पारियां खेली थी और आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादा बार 50+ रनों की पारी खेलने के मामले में सहवाग एवं बटलर की बराबरी कर ली थी। वॉर्नर ने उस सीजन 12 मैचों में 692 रन बनाए थे और उनके बल्ले से 1 शतक एवं 8 अर्धशतक निकले थे।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

