Federation Cup 2026: भारत के शीर्ष ट्रैक और फील्ड सितारे आज शुक्रवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय सीनियर फेडरेशन कप के जरिए साल 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह पाने की पूरी कोशिश करेंगे। क्यूंकि आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से पहले अब सभी भारतीय एथलीट फेडरेशन कप के जरिए अपने शानदार प्रदर्शन से सभी राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहेंगे। लेकिन इस बार टूर्नामेंट में नीरज चोपड़ा और अविनाश साबले जैसे सितारे भाग नहीं ले रहे हैं।
आज से शुरू होगा चार दिवसीय सीनियर फेडरेशन कप :-
रत के शीर्ष ट्रैक और फील्ड सितारे आज शुक्रवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय सीनियर फेडरेशन कप के जरिए साल 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी जगह बनाने के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की कोशिश करेंगे।

इसके अलावा यह टूर्नामेंट इस बार इसलिए भी काफी अहम है क्यूंकि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर एसआरवाय जीन टेस्ट कराएंगे। जिससे जैविक रूप से महिला प्रतियोगी ही महिला वर्ग में मैदान में उतर सकें। वहीं इस बार यह परिक्षण स्वैब या रक्त की जांच के द्वारा किया जाएगा।
यह कॉमनवेल्थ गेम्स का अंतिम चयन टूर्नामेंट :-
इसके अलावा इस बार एएफआई सभी भारतीय खिलाड़ियों के डीएनए टेस्ट भी शुरू करने वाला है। जिसके चलते हुए ये सभी आंकड़ें बाद में अनुसंधान और विकास के काम में आ सके।

इसके अलावा एसआरवाय टेस्ट और डीएनए टेस्ट के ये सभी नतीजे और रिकॉर्ड गोपनीय रखे जाएंगे। वहीं इस बार ग्लास्गो में होने वाले 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स का अंतिम चयन टूर्नामेंट होने के अलावा यह टूर्नामेंट चीन में नौ से 12 जुलाई तक होने वाली पहली एशियाई अंडर 23 चैंपियनशिप का ट्रायल भी है।
नीरज चोपड़ा नहीं लेंगे इस टूर्नामेंट में हिस्सा :-
इसके अलावा इस फेडरेशन कप टूर्नामेंट में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और स्टार धावक और 3000 मीटर स्टीपलचेस खिलाड़ी अविनाश साबले भाग नहीं लेने वाले हैं। जबकि नीरज चोपड़ा ने पिछले पांच साल में एक ही बार यह नेशनल टूर्नामेंट खेला है।इसके अलावा नीरज चोपड़ा डायमंड लीग और विश्व चैंपियनशिप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भाग लेते हैं।

जबकि उन्होंने आखिरी बार साल 2024 में भुवनेश्वर में खेले गए फेडरेशन कप में भाग लिया था। वहीं इस समय अपनी कमर की चोट से उबर रहे नीरज चोपड़ा आगामी 25 मई से स्विटजरलैंड में 47 दिवसीय अभ्यास शिविर में भाग लेने वाले हैं। इसके अलावा स्टार धावक अविनाश साबले भी अपनी चोट से उबर रहे हैं।इसके अलावा महिला वर्ग में 3000 मीटर स्टीपलचेस नेशनल रिकॉर्डधारी पारूल चौधरी ने भी अबकी बार इस टूर्नामेंट में अपना नाम नहीं दिया है।

जबकि इस बार लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह और फर्राटा धाविका हिमा दास भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने वाली हैं। वहीं इस बार भालाफेंक खिलाड़ी सचिन यादव, लंबी कूद के मुरली श्रीशंकर, फर्राटा धावक अनिमेष कुजूर, रिले धावक विशाल टीके, डेकाथलन के खिलाड़ी तेजस्विन शंकर ही इस टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई देंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

