सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल में सबसे ज्यादा 250 से ज्यादा का स्कोर बनाने के मामले में नंबर 1 पर काबिज है।
टी20 क्रिकेट में पिछले कुछ समय में काफी बदलाव देखने को मिला है। बल्लेबाजों के फेवर में ही पिच और नियम बनाए जा रहे हैं जबकि गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है। जिसके चलते अब टीमें लगातार बड़े स्कोर बनाने में सफल हो रही है। अब टीमें लगातार 200 का आंकड़ा आसानी से पार कर रही है।
आईपीएल 2026 में एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर 1 मुकाबले में 250+ का स्कोर बनाया, जो प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा टोटल भी है। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल में सबसे ज्यादा बार किस टीम ने 250 से ज्यादा का स्कोर बनाया है?
आईपीएल में सबसे ज्यादा 250+ स्कोर
5. कोलकाता नाइट राइडर्स – 2 बार
कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल इतिहास में दो बार 250 से अधिक का टोटल बना चुकी है। केकेआर ने साल 2024 में ही दोनों बार यह कारनामा किया था। एक बार उन्होंने दिल्ली कैपिटल के खिलाफ और दूसरी बार पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था।
कोलकाता नाइट राइडर्स के आईपीएल में 250+ स्कोर
1. 272/7 बनाम दिल्ली कैपिटल, विशाखापत्तनम, 2024
2. 261/6 बनाम पंजाब किंग्स, कोलकाता, 2024
4. दिल्ली कैपिटल्स – 2 बार
दिल्ली कैपिटल्स भी आईपीएल में दो बार 250 से अधिक का टोटल बना चुकी है। डीसी ने पंजाब और मुंबई के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।
दिल्ली कैपिटल के आईपीएल में 250+ स्कोर
1. 264/2 बनाम पंजाब किंग्स, दिल्ली, 2026
2. 257/4 बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली, 2024
3. पंजाब किंग्स – 3 बार
पंजाब किंग्स के पास भी हमेशा से काफी अच्छे बल्लेबाज खेलते रहे हैं। जिसके चलते हमेशा से बड़ा स्कोर बनाने में भी सफल रहे रहे है। उन्होंने 3 बार 250 से अधिक का स्कोर बनाया है।
पंजाब किंग्स के आईपीएल में 250+ स्कोर
1. 265/4 बनाम दिल्ली कैपिटल, दिल्ली, 2024
2. 262/3 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2024
3. 254/7 बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, न्यू चंडीगढ़, 2026
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 4 बार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास आईपीएल की सबसे खतरनाक बैटिंग लाइनअप रही है। उनके पास एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं जिसके चलते उन्होंने 4 बार 250+ से ज्यादा का स्कोर बनाया है। गुजरात के खिलाफ पहले क्वालीफायर में भी उन्होंने 250 से अधिक का टोटल बनाया था।
बेंगलुरु के आईपीएल में 250+ स्कोर
1. 263/5 बनाम पुणे वॉरियर्स, बेंगलुरु, 2011
2. 262/7 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु, 2024
3. 250/3 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु, 2026
4. 254/5 बनाम गुजरात टाइटंस, धर्मशाला, 2026*
1. सनराइजर्स हैदराबाद – 6 बार
सनराइजर्स हैदराबाद के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 250+ से ज्यादा टोटल बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 6 बार यह कारनामा किया है। 2024 से उन्होंने बल्लेबाजी में काफी बदलाव किया और उसका नतीजा भी देखने को मिल रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल में 250+ स्कोर
1. 287/3 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2024
2. 286/6 बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद, 2025
3. 278/6 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली, 2024
4. 277/4 बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु, 2024
5. 266/5 बनाम दिल्ली कैपिटल, दिल्ली, 2024
6. 255/4 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2026
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

