MI vs RR मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।
IPL 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।टॉस से पहले MI vs RR Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है ।
एक तरफ मुंबई इंडियंस इस सीजन में प्लेऑफ की रेस की भर हो चुकी है इसी के साथ वो लास्ट लीग स्टेज मैच में जीत दर्ज करना चाहेंगे ,तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की टीम अगर इस मैच में जीत दर्ज करती है तो प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन जाएगी। ऐसे में इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।
वानखेड़े में कैसी रहेगी पिच
अगर पिच की बात करें तो वानखेड़े स्टेडियम की सतह बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और 220 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। पिछले मैच में यहां पहली पारी में 240 और दूसरी पारी में 222 रन बने थे।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
MI vs RR Playing XI: मुंबई इंडियंस की फाइनल प्लेइंग XI
रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा।
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट
जसप्रीत बुमरह की जगह इस मैच में शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है।
MI vs RR Playing XI: राजस्थान रॉयल्स की फाइनल प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे
राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो इस मैच में 3 बदलाव किए हैं। इस मैच में कप्तान रियान पराग, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है ।
MI vs RR: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस की तरफ से रयान रिकलटन और तिलक वर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, वानखेड़े में खेले जाने वाले इस मुकाबले में MI vs RR Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

