Shooting World Cup: म्यूनिख में होने वाले आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के लिए नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की चयन समिति ने अपनी 22-सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी है। वहीं इस बार दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर म्यूनिख निशानेबाजी विश्व कप में तीन वर्ग में हिस्सा लेने वाली हैं। तभी तो अब इससे पहले इस टूर्नामेंट के लिए भारत ने अपनी टीम घोषित कर दी है।
निशानेबाजी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम हुई घोषित :-

म्यूनिख में होने वाले आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के लिए नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की चयन समिति ने अपनी 22-सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारत की इस टीम में ओलंपिक में दो मेडल जीत चुकीं स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर और उनकी साथी ओलंपियन और विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता ईशा सिंह ही ऐसी सदस्य हैं जो दो व्यक्तिगत पिस्टल इवेंट्स में हिस्सा लेने वाली हैं। वहीं इस बार मनु भाकर मिक्स्ड टीम पिस्टल इवेंट में भी प्रतिस्पर्धा करती हुई दिखाई देंगी।
आगामी 26 से 31 मई तक होगा इस टूर्नामेंट का आयोजन :-
इसके चलते हुए इस बार आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल वर्ल्ड कप आगमी 26 से 31 मई के बीच जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित होने वाला है। इसके अलावा खेल जगत में इस टूर्नामेंट को पारंपरिक रूप से एक अत्यंत प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजन भी माना जाता है। इसके अलावा जर्मनी की राजधानी में स्थित प्रतिष्ठित ‘ओलंपियाशीबानलागे’ में आगामी मंगलवार को 25 मीटर पिस्टल विमेंस प्रेसिजन स्टेज इवेंट से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।

इसके साथ ही 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग का क्वालिफिकेशन राउंड और महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स का एलिमिनेशन राउंड भी इसी दिन होगा। इसके बाद 10 मीटर एयर राइफल मेंस इवेंट के लिए क्वालिफिकेशन राउंड खेला जाएगा। इसके अलावा इस टूर्नामेंट के पहले दिन दो फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं इन इवेंट्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मेंस और 10 मीटर एयर राइफल मेंस शामिल होंगे।

इसके अलावा इस बार निशानेबाजी विश्व कप के लिए 80 देशों के कुल 696 एथलीट्स ने दावेदारी पेश की है। वहीं इन खिलाड़ियों में कई ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन भी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी इस साल के अंत में होने वाले प्रमुख मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट और शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले अपनी तैयारी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजों के सामने परखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इसके अलावा यह इस साल का दूसरा राइफल/पिस्टल वर्ल्ड कप है। क्यूंकि इससे पहले अप्रैल में खेले गए ग्रेनाडा वर्ल्ड कप में भारत ने एक गोल्ड मेडल जीता था। तब उस भारतीय टीम में घरेलू रैंकिंग में 3 से 6 के बीच स्थान रखने वाले निशानेबाज शामिल हुए थे। जबकि इस बार म्यूनिख में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में भारत के शीर्ष क्रम के राइफल और पिस्टल निशानेबाज इस साल पहली बार अपने देश से बाहर किसी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे।

इसके अलावा इस बार भारत की इस निशानेबाजी टीम में हमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का एक बेहतरीन मिश्रण भी देखने को मिलेगा। इसके बावजूद भी इन सभी भारतीय निशानेबाजों को एक कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। क्यूंकि राइफल और पिस्टल शूटिंग जगत के दिग्गज खिलाड़ी अपने वार्षिक म्यूनिख दौरे पर पहुंच चुके हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

