आईपीएल 2026 में लीग के सारे मैच खत्म हो चुके हैं। 70 मैचों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की रेस में क्वालीफाई करने में सफल हुई हैं। 26 मई को ‘क्वालीफायर-1’ का मुकाबला RCB vs GT के बीच खेला जाएगा।
जिसके अगले दिन 27 मई को ‘एलिमिनेटर’ मैच SRH और RR के बीच होगा। इसके साथ ही फिर 29 मई को ‘क्वालीफायर-2’ और 31 मई को फाइनल मैच नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमादाबाद में खेला जाएगा। इस कड़ी में हम आपको क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर में क्या अंतर होता इसके बारे में सब कुछ बताएँगे।
क्वालीफायर-1
लीग स्टेज में खेले गए मैचों में पॉइंट्स टेबल पर टॉप 2 में खत्म करने वाली टीम्स के क्वालीफायर-1 का मैच होता है। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 अंकों के साथ टेबल में नंबर एक स्थान पर मौजूद हैं। जबकि गुजरात टाइटंस ने भी 18 ही अंक हासिल किए हैं। नेट रन रेट में RCB की GT के मुकाबले कम है। इस बार 26 मई को क्वालीफायर-1 का मुकाबले धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, साथ ही हारने वाली टीम को एक बार और मौका मिलेगा।
एलिमिनेटर
एलिमिनेटर मुकाबला 27 मई को महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। एलिमिनेटर स्टेज में जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में प्रवेश करेगी। साथ ही एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम के बीच क्वालीफायर-2 का मैच खेला जाएगा।
क्वालीफायर-2
क्वालीफायर-2 का मैच भी न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाएगा। इस मैच में क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम एलिमिनेटर जीतने वाली टीम आपस में भिड़ेगी। क्वालीफायर-2 में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल का मुकाबले में खेलेंगी। वहीं उनका सामना क्वालीफायर-1 की विजेता से से होने वाला है।
आईपीएल में क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर, क्वालीफायर-2 और फाइनल को प्लेऑफ कहा जाता है। इस सीजन प्लेऑफ में सिर्फ फाइनल मैच में रिजर्व डे का नियम है। अगर प्लेऑफ के किसी भी मैचों में बारिश होती है तो प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम आगे खेलने का मौका मिलेगा।
प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल
क्वालीफायर-1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस- एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
एलिमिनेटर: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स- महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
क्वालीफायर-2: TBC
फाइनल: TBC

