मिचेल मार्श को भी हाल ही में एड़ी की चोट के चलते पाकिस्तान वनडे सीरीज से बहार होना पड़ा।
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबले 26 मई से शुरू होने वाले हैं। इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड घोषित कर दी है। इस स्क्वाड में कई अहम खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है।
बता दें कि, इस सीरीज के लिए पहले मिचेल मार्श को ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन एड़ी की चोट के चलते उन्हें उस सीरीज से बाहर हटना पड़ा।
जोश इंग्लिस पाकिस्तान वनडे सीरीज में करेंगे ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी
मार्श की अनुपस्थिति में आईपीएल 2026 में उनके साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ओपनिंग करने वाले साथी विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस पाकिस्तान वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस सीजन उन्होंने आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उनकी टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उस समय उन खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर रखा था, जिसकी टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की कगार पर थी। हालाँकि, अंत में कुछ टीमें प्लेऑफ़ में नहीं पहुँच सकी, जिसके चलते अब वो खिलाड़ी सीरीज के दौरान आराम करेंगे।
पंजाब किंग्स के खिलाड़ी भी रहे ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर
इस सीजन पंजाब किंग्स ने लगातार छह मुकाबले जीतकर सीजन की शानदार शुरूआत की थी और उसके बीच में एक मुकाबला नो रिजल्ट होने के चलते उनके खाते में मिड सीजन तक 13 पॉइंट हो गए थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
हालाँकि, उसके बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को लगातार छह मुकाब्लों में हार का सामना करना पड़ा। फिर उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अंतिम मुकाबले में जीत जरूर मिली, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने अपने अंतिम दो मुकाबले जीतकर 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया।
इसी के चलते पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी पाकिस्तान वनडे सीरीज में जगह नहीं मिली थी। इन सबके बीच लखनऊ के लिए खेल रहे मिचेल मार्श को भी टीम में जगह नहीं दी गई, क्योंकि वह एड़ी की चोट से जूझ रहे थे, जबकि उनके ही टीम के इंग्लिस को कप्तान बनाया गया। इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे मिचेल स्टार्क को आराम दिया गया।
आईपीएल 2026 के चलते पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर होने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की लिस्ट
- ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद)
- पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद)
- जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
- मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स) – चोट के चलते बाहर
- मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स)
- कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स)
- जेवियर बार्टलेट (पंजाब किंग्स)
- बेन ड्वार्शुइस (पंजाब किंग्स)
पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड
जोश इंग्लिस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लैबुशेन, राइली मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैट रेनशॉ, तनवीर संघा, लियम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, एडम जम्पा।
आईपीएल 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

