राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर क्वालीफायर 2 में जगह बना ली है।
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी की तूफानी 29 गेंदों में 97 रनों की पारी की बदौलत एक बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर किया। उसके। एड ध्रुव जुरैल ने भी 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया जिसकी बदौलत आरआर ने अपनी पारी में 243 रन बनाए।
पावरप्ले में हैदराबाद ने गंवाए ज्यादा विकेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 244 रनों का पीछा करना काफी मुश्किल था। इस टोटल को चेस करने के लिए उनके टॉप 3 का चलना बहुत जरूरी थी जो कि इस पारी में नहीं हुआ। जोफरा आर्चर ने दूसरी ही गेंद पर कैच आउट हो गए थे।
ईशान ने आते ही कुछ बड़े शॉट्स लगाए और पावरप्ले में ही टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे थे लेकिन लगातार जोखिम उठाने के चक्कर में वो 11 गेंदों में 33 रन बनकर आर्चर का शिकार हो गए।
आर्चर ने हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को किया ढेर
ईशान के आउट होने के बाद भी हैदराबाद ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। हेड ने आर्चर को लगातार दो बाउंड्री लगाई लेकिन उसके बाद जोफरा ने बदला लेते हुए उन्हें बोल्ड मार दिया। हेड के आउट होने के बाद सनराइजर्स को मैच जीतने की उम्मीद बहुत धुंधली हो गई थी।
क्लासेन और रेड्डी ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन यह राज को रिवर्स स्वीप मारने के प्रयास में वो एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उसके बाद तो हैदराबाद की जीत की उम्मीदें खत्म हो गई थी। सलिल अरोड़ा और नीतीश ने पार्टनरशिप तो की लेकिन यह काफी छोटी थी जिसके चलते टीम को कुछ ज्यादा फायदा नहीं हुआ।
राजस्थान ने क्वालीफायर 2 में बनाई जगह
रेडी के आउट होने के बाद तू चल मैं आया वाली कहानी हो गई। सभी बल्लेबाज आकर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वो बाउंड्री लगाने में सफल नहीं हो रहे थे और डीप में खड़े फील्डरों को कैच थमा दे रहे थे। राजस्थान ने यह मैच आसानी से रनों से जीत लिया और क्वालीफायर 2 में अपनी जगह पक्की कर ली। वैभव को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

