आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। लेकिन अचानक से भारत में मौसम ने करवट ली है और कई राज्यों में बिना मौसम बारिश देखने को मिल रही है। आज फाइनल में जगह बनाने के लिए गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होना है। तो चलिए जानते हैं कि क्या इस मैच में बारिश खलल डालेगी या फिर मैच पूरा हो सकेगा?
क्वालीफायर 2 में नहीं हैं बारिश के चांस
आपको बता दें, कि गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर 2 मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना हैं। भारत में अचानक मौसम ने करवट ले ली है और बेमौसम बारिश कई हिस्सों में देखने को मिल रही है। मुल्लांपुर में मैच के समय बारिश की संभावना न के बराबर है।
मौसम विभाग की मानें, तो गुजरात और राजस्थान के मुकाबले के समय बारिश के 2 परसेंट चांस है। हालांकि अगर आखिरी समय में मौसम बदलता है तो फिर मुश्किल हो सकती है।
क्वालीफायर 2 बारिश से हुआ रद्द तो कौन सी टीम जाएगी आगे?
वालीफायर 2 में अगर बारिश होती है और मैच समय से शुरू नहीं हो पाता है तो अंपायर टाइम बढ़ा सकते हैं। अंपायर मैच में 2 घंटे एक्स्ट्रा एड कर सकते हैं। हालांकि उसके बाद भी अगर पूरा मुकाबला नहीं हो पाता है तो 5-5 ओवर का मैच कराने की कोशिश की जाएगी ताकि नतीजा निकल सकें।
अगर 5-5 ओवर का मैच भी संभव नहीं हो पाता है तो पॉइंट्स टेबल में ऊपर जगह बनाने वाली टीम फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। इस स्थिति में गुजरात टाइटंस बिना खेले ही फाइनल खेल सकती हैं। क्योंकि लीग मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में वो दूसरे नंबर पर थी। जबकि, राजस्थान चौथे स्थान पर थी।
राजस्थान और गुजरात में होगी कांटे की टक्कर
राजस्थान रॉयल्स पिछला मुकाबला जीतकर क्वालीफायर 2 में आ रही है जबकि गुजरात टाइटंस को क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। वैभव सूर्यवंशी की पारी के चलते आरआर ने आसानी से मैच जीता था। हालांकि जीटी के पास काफी अच्छे गेंदबाज है इसलिए अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

