आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मई को खेल जाना है। यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच काफी अहम होने वाला है। जो भी टीम जीतेगी वो दूसरा खिताब अपने नाम कर लेगी।
हालांकि फाइनल मुकाबले में कुछ बैटल हैं जो कि मैच का रुख तय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि फाइनल मुकाबले के उन 4 बैटल के बारे में जो टाइटल जीत और हार का निर्णय कर सकते हैं?
आईपीएल 2026 फाइनल के टॉप 4 बैटल
1. विराट कोहली बनाम कगिसो रबाडा (Virat Kohli vs Kagiso Rabada)
विराट कोहली और कगिसो रबाडा जब भी आमने सामने आते हैं तो हमेशा शानदार मुकाबला देखने को मिलता है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ बैटल को काफी एंजॉय भी करते हैं। विराट और रबादा के बीच अब तक काफी यादगार मुकाबले हुए हैं और एक बार फिर से जो भी बाजी मारेगा उसकी टीम के ट्रॉफी जीतने के चांस बढ़ जाएंगे।
इस सीजन जब दोनों टीमें पहली बार आमने सामने आई थी तब विराट कोहली ने 81* रन की पारी खेलकर बेंगलुरु को जीत दिलाई थी। जबकि, अगले मैच में कगिसो रबाडा ने चौथे ओवर में कोहली को 28 रन पर आउट किया था और अपनी टीम को मैच जिताया था। क्वालीफायर 1 में भी कोहली ने अच्छी पारी खेली थी और उनकी टीम को जीत मिली थी।
ऐसे में फाइनल मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों की टक्कर काफी दिलचस्प रहने वाली है। बता दें, कि रबाडा टी20 की 17 पारियों में कोहली को 5 बार आउट कर चुके हैं। वहीं विराट का स्ट्राइक रेट 141.3 की रही है।
2. रजत पाटीदार बनाम राशिद खान (Rajat Patidar vs Rashid Khan)
रजत पाटीदार स्पिन गेंदबाजी के काफी अच्छे बल्लेबाज हैं। वो स्पिनर्स के खिलाफ बैक फुट और फ्रंट फुट से बहुत बेहतरीन खिलाड़ी हैं।
राशिद खान आईपीएल के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। वो मिडल ओवरों में गुजरात की गेंदबाजी की अहम कड़ी है।
IPL में दोनों खिलाड़ियों की पिछली भिडंत की बात करें तो इस बल्लेबाज ने उनके खिलाफ बिना आउट हुए 172.72 की स्ट्राइक रेट से 19 रन बनाए थे।
ऐसे में फाइनल मुकाबले के नतीजे में दोनों खिलाड़ियों के बीच की यह जंग अहम साबित हो सकती है।
3. जोस बटलर बनाम क्रुणाल पांड्या (Jos Butler vs Krunal Pandya)
गुजरात टाइटंस की सफलता में जोस बटलर का भी योगदान काफी अहम हैं। उन्होंने भी काफी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को कई मैच जिताए हैं। भले ही इस सीजन वो बहुत शानदार लय में नहीं है इसके बाद भी वो जीटी को मुकाबले जिताने में सफल हो रहे हैं।
क्रुणाल पांड्या एक बार फिर से आरसीबी के लिए सबसे सफल गेंदबाजों में से हैं। भले ही उनके नाम बहुत विकेट न हो लेकिन जो इंपैक्ट उन्होंने अपनी गेंदबाजी से बनाया है उसकी वजह से दूसरे गेंदबाजों को विकेट मिले हैं। बटलर लेफ्ट आर्म स्पिनर के सामने संघर्ष करते हैं और आर्म बॉल पर वो कई बार आउट भी हुए हैं।
आईपीएल में बटलर और क्रुणाल पांड्या 6 मुकाबलों में आमने सामने आए है। इस दौरान जॉस ने 164 की स्ट्राइक रेट से 66 रन बनाए हैं और वो एक बार भी आउट नहीं हुए हैं।
4. भुवनेश्वर कुमार बनाम शुभमन गिल (Bhuvneshwar Kumar vs Shubman Gill)
शुभमन गिल इस सीजन काफी शानदार फॉर्म में हैं और अपनी टीम को फ्रंट से लीड करते हुए प्लेऑफ तक लेकर आए हैं। उनकी टीम की ताकत टॉप 3 की बल्लेबाजी है उसके बाद भी उन्होंने अच्छे स्ट्राइक रेट और काफी निरंतरता के साथ बल्लेबाजी की है।
वहीं दूसरी तरफ भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर शानदार लय में गेंदबाजी कर रह हैं और इस समय पर्पल कैप की रेस में आगे चल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन अपनी टीम को हर अहम मौके पर विकेट चटका कर दिए हैं।
क्वालीफायर 1 में भी गिल और भुवी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती हैं। क्योंकि दोनों अपनी टीम के मुख्य खिलाड़ी है और वो अपने दम पर मैच का रुख तय कर सकते हैं। अहमदाबाद में हुए लीग स्टेज के मैच में भुवनेश्वर ने गिल को आउट किया था।
भुवी ने आईपीएल की 15 पारियों में गिल को 6 बार आउट किया है। इस दौरान गिल का स्ट्राइक रेट सिर्फ 104.02 का रहा है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

