राजस्थान रॉयल्स के IPL 2026 से बाहर होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी अहमदाबाद में मौजूद हैं।
आईपीएल 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच (RCB vs GT) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले का हिस्सा नहीं है, लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) फिर भी फाइनल के दौरान चर्चा का केंद्र बने रहेंगे।
वैभव ने महज 15 साल की उम्र में ऐसा सीजन खेला है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। राजस्थान रॉयल्स का सफर क्वालीफायर 2 में ही समाप्त हो गया, लेकिन सूर्यवंशी के प्रदर्शन ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी अलग पहचान बनाई। इसी वजह से फाइनल के दिन उन्हें कई बड़े अवॉर्ड्स मिल सकते हैं।
ऑरेंज कैप जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 237.31 की स्ट्राइक रेट से IPL 2026 में 776 रन बनाए हैं, जो किसी भी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के लिए अविश्वसनीय माना जाता है। वह फाइनल से पहले ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
यदि ऑरेंज कैप की लिस्ट देखें तो शुभमन गिल 722 रनों के साथ उनसे दूसरे स्थान पर और साईं सुदर्शन 710 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इन दोनों को सूर्यवंशी को पीछे छोड़ने के लिए क्रमशः 55 और 67 रनों की आवश्यकता है। यही वजह है कि उन्हें अहमदाबाद में फाइनल के बाद अवॉर्ड समारोह का हिस्सा बनना पड़ेगा।
क्रिस गेल का सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने 72 छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल के 59 छक्कों के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। सबसे दिलचस्प बात यह है कि वैभव ने हर 4.31 गेंद पर एक छक्का लगाया, जबकि गेल ने अपने रिकॉर्ड वाले सीजन में हर 7.73 गेंद पर एक छक्का जड़ा था। इससे पता चलता है कि युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन किस स्तर की आक्रामक बल्लेबाजी की।
MVP अवॉर्ड पर भी मजबूत दावेदारी
ऑरेंज कैप के अलावा वैभव सूर्यवंशी मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवॉर्ड के भी सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में लगातार मैच जिताने वाली पारियां खेलीं और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
उनकी बल्लेबाजी ने राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर 2 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसी प्रदर्शन के चलते फाइनल के बाद होने वाले अवॉर्ड वितरण समारोह में उनका नाम कई बार सुनाई दे सकता है।
ट्रॉफी की जंग के बाद सूर्यवंशी को मिल सकते हैं कई अवॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच ट्रॉफी की जंग जरूर होगी, लेकिन व्यक्तिगत उपलब्धियों की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी पहले ही IPL 2026 के सबसे बड़े विजेताओं में शामिल हो चुके हैं।
ऑरेंज कैप, सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड और MVP अवॉर्ड की दावेदारी ने उन्हें इस सीजन का सबसे चर्चित युवा खिलाड़ी बना दिया है। अहमदाबाद में होने वाला अवॉर्ड समारोह उनके शानदार सफर का पहला बड़ा पड़ाव साबित हो सकता है।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

