गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 155 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मदद थी इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया था। वहीं शुभमन गिल भी पहले बल्लेबाजी करने से ज्यादा परेशान नहीं थे।
बेंगलुरु ने की जबरदस्त शुरुआत, गिल और सुदर्शन सस्ते में निपटे
साईं सुदर्शन ने पहले ही ओवर में जैकब डफी को लगातार दो बाउंड्री जड़ी और उसके बाद गिल ने भी भुवनेश्वर के ओवर में बाउंड्री लगाई और लग रहा था कि दोनों एक बार फिर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक ले जाएंगे।
लेकिन जोश हेजलवुड ने पहले कप्तान गिल और भुवनेश्वर ने साईं सुदर्शन को आउट कर जीटी को बैकफुट में धकेल दिया।
बटलर और सिंधु ने फंसाया मैच
निशांत सिंधु को इस मैच में ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया जबकि बटलर नंबर 4 पर आए। दोनों बल्लेबाज आरसीबी की घातक गेंदबाजी के आगे रन बनाने में संघर्ष करते हुए नजर आए। सिंधु 18 गेंदों में 20 जबकि बटलर 23 गेंदों में सिर्फ 18 रन बना सकें।
वाशिंगटन सुंदर इस मुकाबले में सबसे अच्छे बल्लेबाज नजर आ रहे थे। उन्होंने आरसीबी के गेंदबाजों का जमकर सामना किया।
सुंदर ने खेली जुझारू पारी, टीम को ले गए सम्मानजनक स्कोर तक
शुरुआत में सुंदर ने समय लिया और डाउन द ग्राउंड शॉट खेलते रहे लेकिन एक बार जब सेट हुए तो उन्होंने कुछ बड़े शॉट भी लगाए। हालांकि कोई भी उनका साथ नहीं दे रहा था।
होल्डर ने आकर कुछ बाउंड्री लगाई जिसके चलते गुजरात की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल हुई। राशिद ने आखिरी ओवर में एक छक्का लगाकर स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया और टीम को 155 के स्कोर तक ले गए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

