रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरा आईपीएल टाइटल जीत लिया है।
गुजरात टाइटंस की तरफ से इस मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर को छोड़कर बाकी कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया लेकिन बाकी बल्लेबाज स्कोर नहीं कर सके। गुजरात को टीम जैसे-तैसे करके 155 रन बनाने में सफल हुई।
वेंकटेश अय्यर और विराट ने दी धुआंदार शुरुआत
अहमदाबाद की इस पिच पर यह थोड़ा सा कठिन टोटल हो सकता था। सिराज ने शुरुआती कुछ गेंदों में वेंकटेश अय्यर को परेशान किया। उनके बैक लेग में घुटने के ऊपर गेंद लग गई जिसके चलते वो लंगड़ाकर चल रहे थे और सही से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे लेकिन उसके बाद वेंकी और विराट ने मिलकर रबादा के ओवर में काउंटरअटैक किया और उसको बड़े ओवर में तब्दील कर दिया।
उसके बाद तो विराट और वेंकटेश ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अय्यर 16 गेंदों में 32 रन बनकर सिराज के ओवर में आउट हुए लेकिन तब तक वो अपना बखूभी निभा चुके थे। सिराज ने उनका विकेट लिया था।
विराट ने खेली शानदार पारी, जड़ा अर्धशतक
विराट एक छोर पर तेजी से खेल रहे थे और टीम को जीत की तरफ ले जा रहे थे। लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे। राशिद खान ने एक ही ओवर में रजत और कुणाल को आउट कर थोड़ा आर्टिफिशल एक्साइटमेंट लाने की कोशिश की।
टिम डेविड ने कोहली के साथ टिक कर बल्लेबाजी शुरू की। दोनों फाइनल जैसे मुकाबले में कोई गलती नहीं करना चाहते थे। विराट ने मात्र 26 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। कोहली उसके बाद भी टीके रहे और रन चेस पूरा करके ही वापस गए।
आरसीबी ने जीता लगातार दूसरा टाइटल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने कोहली और डेविड की पारियों की बदौलत लगातार दूसरा खिताब जीत लिया। इसके साथ ही वो उस खास लिस्ट में शामिल हो गई है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस शामिल है। दोनों टीमें काफी पहले ही लगातार खिताब जीत चुकी हैं और अब आरसीबी भी इसमें शामिल हो गई है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

