Singapore Open: सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पूर्व नंबर एक भारतीय युगल बैडमिंटन जोड़ी ने पहली बार सिंगापुर ओपन का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। क्यूंकि इस बार सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में इंडोनेशिया के फजर अलफियान और मोहम्मद सोहिबुल फिकरी को हराया है। इसके चलते हुए अब भारतीय जोड़ी ने अब दो साल में अपना पहला और विश्व टूर का कुल नौवां खिताब जीत लिया है।
भारत ने पहली बार जीता सिंगापुर ओपन का युगल वर्ग खिताब :-
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इस फाइनल में खेलते हुए एक घंटा 13 मिनट तक चले मैच में इंडोनेशियाई जोड़ी को 18-21, 21-17, 21-16 से हराकर अपना तीसरा सुपर 750 खिताब जीत लिया है। इसके चलते हुए अब विश्व की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी के लिए यह खिताब काफी खास भी है। क्यूंकि अब यह पहली भारतीय जोड़ी बन गई है जिसने सिंगापुर ओपन में युगल वर्ग का खिताब जीता है।

इससे पहले सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने साल 2024 में थाईलैंड ओपन का खिताब जीतकर अपने नाम किया था। इसके बाद से यह भारतीय युगल जोड़ी चार बार फाइनल में पहुंची तो थी लेकिन किसी भी खिताब को जीत नहीं पाई थी। लेकिन अब आखिरकार सिंगापुर ओपन में जाकर इस स्टार भारतीय युगल जोड़ी ने अपने खिताबी सूखे को समाप्त कर लिया है।
इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ अच्छा नहीं था भारत का रिकॉर्ड :-
इसके अलावा इस फाइनल मैच से पहले भारत की स्टार जोड़ी को इस इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ खेले गए तीन मुकाबलों में से दो में हार का सामना करना पड़ा था। जबकि इस इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ उनकी पिछली हार जनवरी में मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में आई थी।

लेकिन इस फाइनल मैच के पहले गेम में पिछड़ने के बावजूद भारतीय जोड़ी ने अपने खेल की गति बढ़ाई और लंबी रैलियों में दबदबा बनाते हुए विश्व नंबर तीन इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ खेलते हुए मैच का रुख पूरी तरह से पलट कर रख दिया।
खिताब जीतने के बाद खुशी से झूम उठे सात्विक-चिराग :-
इसके अलावा अब यह ख़िताबी जीत भारतीय जोड़ी के लिए शानदार सप्ताह का समापन भी रही है। इससे पहले इस भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के मौजूदा विश्व चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त किम वोन-हो तथा सियो सेउंग-जे की जोड़ी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। वहीं अब इस फाइनल मैच में जीत के लिए मिले निर्णायक के मिलते ही सात्विक और चिराग जश्न मनाने के लिए कोर्ट पर लेट गए।

इसके बाद फिर सात्विक ने बच्चों जैसी खुशी का प्रदर्शन किया। इसके अलावा अपनी इस उत्साहित जीत के बाद चिराग ने जोरदार दहाड़ लगाई और अपने साथी पर कूद पड़े थे। इसके बाद इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने कोर्ट पर नृत्य किया और पोडियम के शीर्ष पायदान पर लंबे समय बाद वापसी का भरपूर आनंद लिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

