IPL में गेंदबाजों के लिए हर मैच में रन बचान और विकेट निकालना आसान नहीं होता है। इसी दबाव में कई बार गेंदबाज अपनी लाइन-लेंथ से भटक जाते हैं, जिसका असर वाइड गेंदों के रूप में देखने को मिलता है। टूर्नामेंट के इतिहास में कई ऐसे गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने एक सीजन में बहुत ज्यादा वाइड गेंदें डालीं। इस कड़ी में हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा वाइड बॉल फेका है।
इन गेंदबाजों ने आईपीएल में सबसे ज्यादा वाइड गेंद डाला है।
3. मथीशा पथिराना (32 वाइड गेंदें)
IPL सीजन में सबसे ज्यादा वाइड बॉल कराने की लिस्ट में पहले स्थान पर मथीशा पथिराना का नाम शामिल हैं। IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 32 वाइड गेंदें फेंकी थीं। साथ ही इस सीजन में तेज गेंदबाज ने 12 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए और उनका गेंदबाजी औसत 32.61 रहा था। हालांकि पूरे सीजन में वह एक भी चार या पांच विकेट हॉल नहीं ले पाए। उस सीजन उनका गेंदबाजी में बेस्ट प्रदर्शन 3/36 का रहा।
2. मथीशा पथिराना (31 वाइड गेंदें)
IPL सीजन में सबसे ज्यादा वाइड बॉल में फेकने वाले ग्गेंद्बजों मकी लिस्ट में दुसरे नंबर पर पथिराना का ही नाम शामिल है। IPL 2023 में पथिराना ने CSK के लिए खेलते हुए 31 वाइड गेंदें डाली थी। उस सीजन में खेले गए 12 मुकाबले में 19.52 की औसत के साथ 19 विकेट चटकाय थे। उनकी इकॉनमी रेट 8 की रही थी। CSK के पूर्व गेंदबाज का इस सीजन में बेस्ट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/15 का रहा था।
1. प्रसिद्ध कृष्णा (30 वाइड गेंदें)
तीसरे स्थान पर प्रसिद्ध कृष्णा नाम शामिल है। प्रसिद्ध ने IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेले थे और 30 वाइड गेंदें डाली थी। उस सीजन वह 17 मुकाबले में 29 की औसत और 8.28 इकॉनमी रेट से 19 विकेट चटकाए थे। इस खिलाड़ी का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 3/22 का रहा था। प्रसिद्ध इस सीजन के बाद गुजरात टाइटंस (GT) की टीम का हिस्सा बन गए, साल भी वो गुजरात टाइंटस की तरफ़ से खेले हैं।

