न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली मल्टीफार्मेट सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है।
टीम इंडिया साल 2026 के आखिरी में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 5 टी20, 5 वनडे और दो टेस्ट मैच शामिल हैं।
न्यूजीलैंड ने जारी किया शेड्यूल
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस ऐतिहासिक दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह न्यूजीलैंड में आयोजित होने वाला भारत के का सबसे बड़े टूर में से हैं है, क्योंकि 2020 के बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच एक ही दौरे में 12 मुकाबले खेले जाएंगे।
6 सालों के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम ने आखिरी बार 2020 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था। जिसमें दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच खेले गए थे। ऐसे में 6 साल से ज्यादा टाइम से भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर पर टेस्ट मैच नहीं खेले हैं।
22 अक्टूबर से खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज
इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच व्हाइट-बॉल सीरीज खत्म होने के बाद टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में जबकि दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला होगा। यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल लिहाज से काफी अहम है। क्योंकि अब यहां से एक भी हार फाइनल का दरवाजा बंद कर सकती है।
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026-27: टी20 सीरीज का शेड्यूल
22 अक्टूबर: पहला टी20, क्राइस्टचर्च
24 अक्टूबर: दूसरा टी20, क्राइस्टचर्च
27 अक्टूबर: तीसरा टी20, वेलिंगटन
30 अक्टूबर: चौथा टी20, ऑकलैंड
1 नवंबर: पांचवां टी20, हैमिल्टन
वनडे सीरीज का शेड्यूल
4 नवंबर: पहला वनडे, ऑकलैंड
7 नवंबर: दूसरा वनडे, वेलिंगटन
10 नवंबर: तीसरा वनडे, हैमिल्टन
13 नवंबर: चौथा वनडे, टौरंगा
15 नवंबर: पांचवां वनडे, टौरंगा
टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
19-23 नवंबर: पहला टेस्ट, वेलिंगटन
27-1 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, क्राइस्टचर्च
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

