Asian Games 2026: नेशनल रिकॉर्डधारी 100 मीटर बाधा दौड़ खिलाड़ी ज्योति याराजी ने चोट के कारण लगभग एक वर्ष बाद राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन दौड़ते हुए नेशनल गेम्स का टिकल हासिल कर लिया है। इसके अलावा नेशनल रिकॉर्डधारी ज्योति याराजी ने चोट के बाद अपनी शानदार वापसी की है।
इसके अलावा भारत की स्टार 100 मीटर बाधा दौड़ खिलाड़ी और नेशनल रिकॉर्डधारी ज्योति याराजी ने चोट के कारण लगभग एक वर्ष तक मैदान से दूर रहने के बाद अब बीते दिन बुधवार को नेशनल अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन ही एशियाई खेलों का क्वालीफिकेशन मानक हासिल कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने इस अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी काफी शानदार वापसी की है।
ज्योति याराजी ने हासिल किया क्वालीफिकेशन मानक :-

इसके अलावा पिछले साल जुलाई महीने में एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) की सर्जरी कराने वाली भारत की स्टार 100 मीटर बाधा दौड़ एथलीट ज्योति ने इस बार अपनी हीट रेस में 13.14 सेकंड का समय निकाला है। वहीं अब उनका यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा एशियाई खेलों के लिए निर्धारित 13.34 सेकंड के क्वालीफिकेशन मानक से कहीं अच्छा भी साबित हुआ है।
अपने दोनों पैरों में टेप बांधकर ज्योति ने लगाई दौड़ :-

इसके अलावा भारत की 26 साल की एथलीट ज्योति याराजी इस मैच में अपने दोनों पैरों में टेप लगाकर दौड़ीं थी। क्यूंकि अभी वह अपनी गंभीर चोट से वापसी कर रही हैं। इस मैच में उन्होंने काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। वहीं इससे पहले भी ज्योति ने साल 2022 के एशियाई खेलों में भारत के लिए रजत पदक जीता था।
अभ्यास के दौरान लगी थी ज्योति को गंभीर चोट :-
भारत की स्टार एथलीट ज्योति याराजी के नाम 100 मीटर बाधा दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड भी दर्ज है। क्यूंकि उन्होंने साल 2023 में कुल 12.78 सेकंड का समय निकालकर यह नेशनल रिकॉर्ड स्थापित किया था।

लेकिन इसके बाद फिर पिछले साल जून के महीने में अभ्यास के दौरान ज्योति को गंभीर चोट लग गई थी। इसके चलते हुए उनको एक लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी एथलेटिक्स से दूर रहना पड़ा था। लेकिन अब उन्होंने काफी समय बाद मैदान पर अपनी शानदार वापसी कर ली है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

