Wimbledon 2024: विंबलडन 2024 में सेंटर कोर्ट पर हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बारबोरा क्रेजिकोवा ने एलेना रयबाकिना को हरा दिया है। इसी के साथ ही उन्होंने पहली बार विंबलडन के फाइनल में जगह बनाई है। इस दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में क्रेजिकोवा ने रयबाकिना को सीधे 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।

इस बार विंबलडन 2024 के फाइनल में उनका मुकाबला जैस्मिन पाओलिनी से होगा। क्रेजिकोवा ने फ्रेंच ओपन में पहले दौर में बाहर होने की निराशा को पीछे छोड़ते हुए चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने के लिए शानदार प्रदर्शन किया। क्रेजिकोवा ने इस मुकाबले में एलिना रिबाकिना को सीधे 3-6, 6-3, 6-4 से हराया।
वहीं क्रेजिकोवा पहली बार ही विंबलडन के सिंगल्स फाइनल में पहुंची हैं। इसी के साथ ही क्रेजिकोवा ने इस प्रदर्शन से फ्रेंच ओपन का गम भी काफी हद तक दूर कर लिया है। क्यूंकि फ्रेंच ओपन में वो अपना पहला ही मैच हार गई थी।
Wimbledon 2024 विंबलडन 2024 के फाइनल में पहुंची पाओलिनी :-

वहीं इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जैस्मिन पाओलिनी ने डोना वेकिच को हराकर विंबलडन के महिला सिंगल्स फाइनल में जगह बनाई थी। इस पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पाओलिनी ने अपना पहला सेट गंवा दिया था। लेकिन फिर उसके बाद मैच में जोरदार वापसी की और उसको जीत लिया।
इस पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जैस्मिन पाओलिनी ने डोना वेकिच को सीधे 2-6, 6-4, 7-6 (10-8) से हराया था। इसी के साथ इटालियन प्लेयर जैस्मिन पाओलिनी का यह लगातार दूसरा ग्रैंडस्लैम फाइनल होगा। इससे पहले जैस्मिन पाओलिनी फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी पहुंची थी।
Wimbledon 2024 पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले :-

इसके अलावा विंबलडन में पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले आज खेले जाने है। पहले सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच का मुकाबला 25वीं वरीयता प्राप्त मुसेती से होगा। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्कराज का सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त दिमित्री मेदवेदेव से है।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया का हेड कोच बनते ही गंभीर के सामने होंगी ये चुनौतियां, पूर्व भारतीय ओपनर ने किया आगाह

