एशिया में शानदार खेल दिखाने के बाद भारत की मशहूर पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी अब फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। यह टूर्नामेंट 21 अक्टूबर से शुरू होगा। विश्व रैंकिंग में छठवें स्थान पर मौजूद सात्विक और चिराग हाल ही में बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने हांगकांग और चाइना मास्टर्स के फाइनल में जगह बनाई थी और डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। पहले मैच में यह भारतीय जोड़ी इंडोनेशिया के मुहम्मद रियान अर्दियांतो और रहमत हिदायत की जोड़ी से भिड़ेगी

तीसरे खिताब का सपना, भारतीय जोड़ी ने कसी कमर

सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने 2022 और 2024 में फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था। अब वे एक बार फिर उसी सफलता को दोहराने के लक्ष्य के साथ कोर्ट में उतरने जा रहे हैं। इस साल उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में अपना दूसरा कांस्य पदक भी जीता है, जिससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है।

मुख्य खिलाड़ियों के साथ अब भारत के अन्य दावेदारों की भी एंट्री

पुरुष सिंगल्स में भारत के लक्ष्य सेन, जिन्होंने हाल ही में हांगकांग ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी, अपने पहले मैच में आयरलैंड के नहत गुयेन के खिलाफ उतरेंगे। वहीं, अमेरिकन ओपन चैंपियन आयुष शेट्टी को जापान के कोकी वतनबे से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। महिला सिंगल्स में युवा खिलाड़ी अनमोल खरब का पहला मुकाबला कोरिया की शीर्ष वरीय एन से-यंग से होगा, जो उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। अनुपमा उपाध्याय चीन की चौथी वरीय हान यू के खिलाफ उतरेंगी, जबकि विश्व जूनियर चैंपियनशिप की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा का सामना मलेशिया की करुपाथेवन लेत्शाना से होगा।

भारत तैयार, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में भी दिखेगा जलवा

पुरुष युगल वर्ग में पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक अपनी चुनौती पेश करेंगे। महिला युगल में कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंह की जोड़ी का सामना पहले दौर में पांडा बहनों, रुतुपर्णा और श्वेतपर्णा पांडा से होगा। मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की जोड़ी, साथ ही रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे की जोड़ी खिताब की दौड़ में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। भारतीय खिलाड़ियों के हाल के शानदार खेल को देखते हुए उम्मीद है कि फ्रेंच ओपन 2025 में भारत को एक से अधिक पदक मिल सकते है।

बैडमिंटन से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version