Asia Badminton Championships: भारत के स्टार युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। इसके अलावा एक तरफ वह बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पीवी सिंधू और एचएस प्रणय को अपने-अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी :-

भारत के स्टार युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। इसके अलावा महिला एकल वर्ग में भारत की स्टार ओलंपियन खिलाड़ी पीवी सिंधू को अपने मैच में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दूसरी तरफ पुरुष वर्ग में भारत के अन्य पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय को भी अपने मैच में हार मिली है।

Ayush Shetty
Ayush Shetty

इसके अलावा इस समय विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़िओं आयुष शेट्टी ने 20वीं रैंकिंग वाले चीनी ताइपे के खिलाड़ी चि यू जेन को 21-16, 21-12 से हराया है। वहीं अब इस मैच में जीत हासिल करने के बाद उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होने वाला है।

तनीषा-कपिला की मिश्रित युगल जोड़ी को भी हार :-

PV Sindhu
PV Sindhu

इसके अलावा दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की वांग झियि ने 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-8 से हार का सामना करना पड़ा है।

HS Prannoy
HS Prannoy

जबकि अपने कंधे की चोट से उबरकर कोर्ट पर वापसी करने वाले भारत के स्टार पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय को भी चीन के वेंग होंग यांग ने 21-12, 21-19 से हर का सामना करना पड़ा है।

Dhruv Kapila and Tanisha Crasto
Dhruv Kapila and Tanisha Crasto

इसके अलावा मिश्रित युगल में भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी को चौथी वरीयता प्राप्त मलयेशिया के चेन तांग जी ओर तो ई वेइ ने 21-13, 21-14 से हार का सामना करना पड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version