Asian Badminton Championship: भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अब क्वार्टर फाइनल मैच में विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हरा दिया है। इसके अलावा अब उन्होंने एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन भी जारी रखा है। इसके चलते हुए अब आयुष शेट्टी पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

आयुष शेट्टी ने जोनाथन क्रिस्टी को हराया :-

भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अब क्वार्टर फाइनल मैच में विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हरा दिया है। इसके चलते हुए अब भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

Ayush Shetty
Ayush Shetty

इसके अलावा 25वीं रैंकिंग के भारतीय युवा सनसनी ने बीते दिन शुक्रवार को अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को सीधे सेटों में 23-21, 21-17 को हराया है। इसके अलावा अब टूर स्तर पर यह आयुष शेट्टी और जोनाथन क्रिस्टी के बीच खेला गया पहला ही मैच था।

Ayush Shetty
Ayush Shetty

इसके अलावा इंडोनेशिया के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी एशियाई खेलों और एशियन चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता भी हैं। जबकि इससे पहले भी वह साल 2020 में थॉमस कप जीतने वाली इंडोनेशियाई टीम का भी हिस्सा भी रह चुके हैं। वहीं अब यूएस ओपन सुपर 300 के गत चैंपियन शेट्टी ने इससे पहले इससे पहले बीते गुरुवार को राउड ऑफ 16 में चीनी ताइपे के 20वीं रैंकिंग के ची यू जेन को हराया था।

आयुष शेट्टी की उपलब्धियां इस प्रकार हैं :-

Ayush Shetty
Ayush Shetty

आयुष शेट्टी एक भारतीय बैडमिंटन सनसनी हैं। जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में साल 2025 में यूएस ओपन सुपर 300 खिताब जीतना, साल 2023 विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक और बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप साल 2026 में पदक सुरक्षित करना शामिल है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version