IPL 2026: आईपीएल 2026 का 18 वां मैच आज शनिवार, 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आरसीबी टीम के खिलाफ 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

जबकि दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले मैच में गुजरात टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 1 रन से हार मिली थी। लेकिन आज के इस मैच में दिल्ली की टीम हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

DC के खिलाफ खेलते हुए CSK का पलड़ा रहा है काफी भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 31 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए दिल्ली की टीम को इनमें से केवल 12 मैच में ही जीत मिली है।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

जबकि इस दौरान चेन्नई की टीम को कुल 19 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा साल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल एक ही मैच खेला गया था। तब उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 25 रनों से जीत मिली थी।

आज इस तरह की हो सकती है दिल्ली कैपिटल्स की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को गुजरात टाइटंस टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में दिल्ली टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 92 रन केएल राहुल के बल्ले से आए थे। वहीं आज के इस मैच में उनसे ठीक उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। जबकि टीम के कप्तान अक्षर पटेल से भी दिल्ली की टीम को गेंद और बल्ले दोनों से अच्छे प्रदर्शन की आस रहेगी।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित एकादश : केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रथुम निशंका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी,

DC के इम्पैक्ट सब प्लेयर : टी नटराजन, समीर रिजवी, आकिब नबी, पृथ्वी शॉ

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है CSK की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आरसीबी की मजबूत टीम के खिलाफ खेलते हुए 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में चेन्नई टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा था। जबकि बाद में सरफराज खान ने आकर अपनी टीम के लिए शानदार तेज अर्धशतकीय पारी खेली थी। लेकिन आज के इस मैच में CSK की टीम को अपने टॉप ऑर्डर से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

CSK टीम की संभावित 11 :- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद।

इम्पैक्ट सब : अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर।

आज इस तरह की हो सकती है चेन्नई की पिच :-

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहाँ पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट और स्लो होता जाता है और शॉट्स लगाना मुश्किल होता जाता है।

MA Chidambaram Stadium Pitch Report
MA Chidambaram Stadium Pitch Report

हालाँकि पिछले कुछ समय में यहाँ की विकेट बदली जरूर है, लेकिन अभी भी यहाँ पर स्पिन गेंदबाजों को मदद रहती है। एमए चिदंबरम की स्क्वायर बाउंड्री भी बहुत छोटी नहीं है, जिसकी वजह से इसको पार करना मुश्किल होता है। रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

कैसा रहेगा आज चेन्नई का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 11 अप्रैल को चेन्नई में मौसम अत्यधिक गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं हैं। जिससे सभी दर्शकों को मैच बिना किसी रूकावट के देखने को मिलेगा।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर :-

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष ने पिछले 10 मुकाबलों में 180.45 की स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए हैं। जबकि शिवम दुबे के बल्ले से पिछले 10 मैच में 141.37 की स्ट्राइक रेट से 246 रन निकले हैं।

Ayush Mhatre
Ayush Mhatre

वहीं दिल्ली के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने पिछले 10 मैचों में 45.75 की बल्लेबाजी औसत से 366 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में छनि के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद ने पिछले 10 मैच में 9.67 की इकॉनमी से 12 विकेट चटकाए हैं। जबकि दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने पिछले 8 मैचों में 10.76 की इकॉनमी से 11 विकेट हासिल किए हैं।

कब और कहां देखें यह मैच :-

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच यह मुकाबला आज शनिवार, 11 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version