Google News Sports Digest Hindi

Badminton: भारतीय बैडमिंटन टीम ने एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप (Badminton) में शानदार प्रदर्शन किया है। इससे पहले भारतीय टीम ने दुबई में खेले गए इस टूर्नामेंट के पिछले सत्र में कांस्य पदक जीता था। वहीं अब इस बार ग्रुप चरण के अंतिम मैच में भारतीय बैडमिंटन टीम (Badminton) का सामना आज कोरिया से होने वाला है।

Badminton भारतीय बैडमिंटन टीम ने मकाऊ को 5-0 से हराया :-

Indonesia Masters: लक्ष्य सेन हुए इंडोनेशिया मास्टर्स से बाहर, निशिमोटो ने 16-21, 21-12, 21-23 से हराया
image source via getty images

एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट में भारतीय बैडमिंटन (Badminton) टीम ने इस बार काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि इस बार भारतीय टीम ने ग्रुप डी के अपने शुरुआती मैच में मकाऊ को 5-0 से हरा दिया है।

आज कोरिया से भिड़ेगी भारतीय टीम :-

अब जैसे ही भारतीय बैडमिंटन (Badminton) टीम ने मकाऊ पर बड़ी जीत हासिल की है तो इसके चलते हुए उन्होंने (Badminton) क्वार्टर फाइनल में प्रवेश भी कर लिया है। वहीं इससे पहले भारत ने दुबई में खेले गए इस टूर्नामेंट के पिछले सत्र में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद अब भारत का ग्रुप चरण में अंतिम मुकाबला आज गुरुवार को कोरिया से होने वाला है।

Malvika Bansod
image source via getty images

इसके अलावा (Badminton) मिश्रित युगल टीम स्पर्धा में सतीश कुमार करुणाकरण और राष्ट्रीय खेल स्वर्ण पदक विजेता आद्या वरियाथ ने लोक चोंग लियोंग और वेंग चि एंग के खिलाफ खेलते हुए अपना पहला मैच 21-10, 21-9 से जीत लिया है।

Chirag Shetty
image source via getty images

जबकि पुरुष एकल में साल 2021 के विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने पांग फोंग पुइ को 21-16, 21-12 से हरा दिया है। उनके अलावा मालविका बंसोड ने भी महिला एकल में हाओ वाइ वान के खिलाफ 21-15, 21-9 से जीत दर्ज की है।

Malaysia Open: मलयेशिया ओपन में त्रीसा और गायत्री की जोड़ी को मिली कामयाबी, प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची
image source via getty images

जबकि इस (Badminton) टूर्नामेंट में पुरुष युगल मुकाबले में चिराग शेट्टी और एम आर अर्जुन की भारतीय जोड़ी ने चिन पोन पुइ और कोक वेन वोंग को 21-15, 21-19 से हरा दिया है। इसके अलावा महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने एंग वेंग चि और पुइ चि वा को इस बार 21-10, 21-5 से हराया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version