BWF: बैडमिंटन मैच अब 21×3 नहीं, बल्कि 15×3 स्कोरिंग सिस्टम के नए नियम से खेले जाएंगे। क्यूंकि अब बैडमिंटन विश्व महासंघ ने डेनमार्क के हॉर्सन में अपनी सालाना आम बैठक में 3×15 स्कोरिंग प्रणाली को अपनाने की अपनी मंजूरी दे दी है। वहीं अब इस प्रस्ताव के लिए डाले गए वोट में से जरूरी दो-तिहाई बहुमतइसको मिल गया है।

बैडमिंटन विश्व महासंघ ने दी नए नियम को मंजूरी :-

बैडमिंटन विश्व महासंघ द्वारा अपनाए गए नए नियम के अनुसार अब बैडमिंटन मैच अब 21×3 नहीं, बल्कि 15×3 स्कोरिंग सिस्टम से खेले जाएंगे। इसके चलते हुए अब 21-21 के तीन गेम की जगह 15-15 के तीन गेम खेले जाएंगे।

Badminton
Badminton

क्यूंकि इस नए स्कोरिंग सिस्टम पर बीते दिन शनिवार को डेनमार्क के होर्सेन्स में बैडमिंटन विश्व महासंघ की वार्षिक आम बैठक में भारी बहुमत से मुहर लगा दी गई है। वहीं इस बैठक में पेश प्रस्ताव को मतदान में 198-43 के अंतर से पारित कर दिया गया है। जब्किक यह नया नियम अब चार जनवरी, 2027 से लागू किया जाएगा।

बीडब्ल्यूएफ की अध्यक्ष ने किया नए नियम का स्वागत :-

इसके अलावा अब बीडब्ल्यूएफ का तर्क है कि नए सिस्टम से खेल में हाई प्रेशर मूवमेंट जल्दी आएंगे और इस खेल की रोमांचकता भी काफी बढ़ जाएगी। क्यूंकि बैडमिंटन में 21 प्वाइंट वाला मौजूदा प्रारूप साल 2006 में लागू किया गया था। तब इस फॉर्मेट में मैच लगातार 45 मिनट से 100 मिनट तक खिंच रहा था। इसके चलते हुए सभी प्रसारक काफी नाराज थे। इसके अलावा उन्होंने मांग की थी कि पांचों सेगमेंट (पुरुष और महिला एकल, युगल और मिश्रित) के मुकाबले तीन घंटे के भीतर खत्म हो जाने चाहिए।

Badminton
Badminton

इसके बाद बीडब्ल्यूएफ की अध्यक्ष खुनयिंग पटामा लीस्वाड्ट्राकुल ने अब कहा है कि यह फैसला बैडमिंटन के भविष्य के लिए एक अहम मील का पत्थर साबित होगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “हम एक ऐसा खेल तैयार कर रहे हैं जो अगली पीढ़ी से जुड़ा हो और साथ ही हम अपने खिलाड़ियों के लंबे समय के भविष्य में भी निवेश करते रहेंगे। वहीं अब इस 3×15 स्कोरिंग प्रणाली का मकसद बैडमिंटन को और भी ज्यादा रोमांचक और प्रतिस्पर्धी बनाना, बेहतर शेड्यूल, मैचों की अवधि में ज्यादा एकरूपता लाना, और खिलाड़ियों की भलाई और उबरने के लिए संभावित फायदे देना है।

Badminton
Badminton

इसके अलावा अब बैडमिंटन की विश्व संस्था ने अपने एक बयान में यह भी कहा है कि उन्होंने यह फैसला लंबे समय तक चली टेस्टिंग, विश्लेषण और सदस्यों व हितधारकों के साथ सलाह-मशविरे की प्रक्रिया के बाद लिया गया है। इसके अलावा अब उनका यह निर्णय बीडब्ल्यूएफ के सदस्यों की सामूहिक राय को दिखाता है जो खिलाड़ियों की भलाई, और खिलाड़ियों को लंबे व ज्यादा सफल करियर बनाने में मदद करने की प्रतिबद्धता से प्रेरित है।

अब बैडमिंटन खेल में ये होंगे प्रमुख बदलाव :-

1 :- 60 सेकेंड का मिडगेम ब्रेक 11वें के बजाय 8वें प्वाइंट पर होगा।

2:- दो गेम के बीच के ब्रेक की अवधि 120 सेकेंड रखी जाएगी।

3:- 15 प्वाइंट पर पहुंचकर खिलाड़ी को दो प्वाइंट का अंतर बनाना होगा।

4:- प्वाइंट्स की अधिकतम सीमा 30-29 के बजाय अब 21-20 होगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version