Tuesday, June 16

Uber Cup 2026: भारतीय महिला टीम ने उबर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में यूरोपीय चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता यूक्रेन पर 4-1 की शानदार जीत दर्ज की है। इसके अलावा भारत की महिला बैडमिंटन टीम ने उबर के ग्रुप मुकाबले में अभी तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए भारत ने अब यूक्रेन पर अपनी इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिन्दा रखा है।

भारत ने यूक्रेन पर दर्ज की 4-1 की शानदार जीत :-

भारत की महिला बैडमिंटन टीम ने उबर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में खेलते हुए यूरोपीय चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता यूक्रेन की महिला टीम पर 4-1 की शानदार जीत दर्ज की है।

Unnati Hooda
Unnati Hooda

इसके चलते हुए भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अपनी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। इससे अलावा अपने पहले मैच में भारतीय टीम मेजबान डेनमार्क से 2-3 से हार गई थी। वहीं अब इस दूसरे मैच में यूक्रेन के खिलाफ भारत की युवा खिलाड़ियों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

दूसरे मैच में सिंधू को दिया गया था आराम :-

Tanvi Sharma
Tanvi Sharma

भारत के लिए इस दूसरे मैच में उनकी खिलाड़ी उन्नति हुडा ने पोलिना बुहरोवा पर 21-19, 22-20 की रोमांचक जीत दर्ज करके शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद फिर जूनियर विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा ने येवहेनिया कांटेमिर को 21-12, 17-21, 21-10 से हराकर भारत की इस बढ़त को दोगुना कर दिया था। इसके अलावा भारत ने इस मैच में पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू को एकल में आराम दिया था।

Devika Sihag
Devika Sihag

इसके चलते हुए साल 2026 थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग को तीसरे एकल में खेलने का मौका मिल गया। वहीं अब भारत की इस युवा खिलाड़ी ने मारिया स्टोलियारेन्को को 23-21, 21-13 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा भारतीय टीम को इस दूसरे मैच में एकमात्र हार महिला युगल के पहले मुकाबले में मिली है।

PV Sindhu
PV Sindhu

इस मैच में कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी को बुहरोवा और कांटेमिर से 11-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद फिर सिंधु और तनीशा क्रास्टो ने स्टोलियारेन्को और सोफिया लावरोवा पर 21-18, 21-15 से शानदार जीत दर्ज की। वहीं अब भारत आज सोमवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में चीन से भिड़ने वाला है। इसके अलावा भारतीय टीम को अब क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version