Thursday, February 12

Hong Kong Open2024: हांगकांग ओपन (Hong Kong Open2024) में भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी बी सुमित रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी ने अपने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला मुकाबला जीत लिया है। अब यह भारतीय जोड़ी दूसरे दौर में प्रवेश कर गई है। इन दोनों के अलावा भी अन्य भारतीय खिलाड़ियों का भी हांगकांग ओपन में दमदार प्रदर्शन देखने को मिला।

B Sumit Reddy and N Sikki Reddy
image source : X

इस तरह से हांगकांग ओपन (Hong Kong Open2024) टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों की दावेदारी काफी मजबूत हो गई है।इस तरह से भारत के बी सुमित रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी की मिक्स्ड डबल्स की जोड़ी ने हांगकांग ओपन के दूसरे दौर में अपनी जगह बना ली है। वहीं इसके अलावा प्रियांशु राजावत सहित अन्य भारतीय खिलाड़ी पहले दौर में हारकर बाहर हो गए।

B Sumit Reddy and N Sikki Reddy
image source : X

इन दोनों पति – पत्नी की जोड़ी ने इस सुपर 500 टूर्नामेंट के पहले दौर में तरूण कोना और श्री कृष्णा प्रिया कुदरावली की हमवतन जोड़ी को सिर्फ 22 मिनट में 21-9 21-10 से हराया। वहीं अब सुमित और सिक्की अगले दौर में मासगोह सून हुआत और लेई शेवान जेमी की आठवीं वरीय जोड़ी से भिड़ेंगे।

(Hong Kong Open2024) मेंस सिंगल्स के पहले दौर में हारे प्रियांशु :-

इस तरह से हांगकांग ओपन (Hong Kong Open2024) टूर्नामेंट में भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी मेंस सिंगल्स के पहले दौर में जापान के ताकुमा ओबायाशी के खिलाफ 9-21 21-16 9-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा किरण जॉर्ज को चीनी ताइपे के सू ली यैंग के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 16-21 16-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

badminton
image source : X

वहीं इसके अलावा हांगकांग ओपन (Hong Kong Open2024) टूर्नामेंट के महिला एकल में भारत की आकर्षी कश्यप को भी जापान की पांचवी वरीय खिलाड़ी आया ओहोरी के खिलाफ 15-21 9-21 से शिकस्त मिली है। इसके अलावा भारत की तान्या हेमंत को इंडोनेशिया की कोमांग आयु काहया देवी के खिलाफ 16-21 21-26 से हार का सामना करना पड़ा।

Hong Kong Open2024 भारतीय खिलाड़ियों का रहा मिलाजुला प्रदर्शन :-

इसके अलावा हांगकांग ओपन में भारत के असित सूर्या और अमृता प्रथमेश की जोड़ी भी मिक्स्ड डबल्स के पहले दौर में हार कर बाहर हो गई है। वहीं दूसरी तरफ वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में भारत के आलाप मिश्रा, तरूण मानेपल्ली और भरत राघव ने पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

Tanya Hemant
image source : X

पुरुष एकल मुकाबले में अलाप ने शीर्ष वरीय भारतीय सतीश कुमार करूणाकरण को 21-16 20-22 21-13 से हराया। जबकि भारत के तरूण ने चीनी ताइपे के टिंग येन येन को 15-21 21-17 21-18 से हराया था। इसके अलावा भरत ने पांचवें वरीय हमवतन मेइराबा लुवांग मेसनाम को 21-19 20-22 21-16 से हराया। जबकि इस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स में इशारानी बरूआ और रक्षिता श्री संतोष रामराज ने दूसरे दौर में प्रवेश किया है।

जबकि इस टूर्नामेंट में आशी रावत, तस्नीम मीर, श्रीयांशी वालीशेट्टी को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस साल भारत की उबेर कप टीम का हिस्सा रही इशारानी ने हमवतन भारतीय दूसरी वरीय अनुपमा उपाध्याय को 21-7 17-21 21-15 से हराया है। जबकि भारत की रक्षिता ने छठी वरीय राशेल चैन को 21-13 22-20 से शिकस्त दी।

Aakarshi Kashyap
image source : X

इसके अलावा इस टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स में शीर्ष वरीय सतीश और आद्या वरियथ, छठे वरीय ध्रुव कपिल और तानिया क्रास्टो तथा बोका नवनीत और रितिका ठाकेर भी अपने पहले मुकाबले को जीत कर दूसरे दौर में पहुंच गए है। इसके अलावा प्रिया कोनजेंगबाम और श्रुति मिश्रा ने भी दूसरे दौर में अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा पृथ्वी कृष्णमूर्ति राय और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला की जोड़ी भी पुरुष युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रेविस हेड ने फिर किया कमाल, पहले टी 20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 28 रनों से हराया

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version