ODI World Cup 2023: भारत ने इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) की मेजबानी की थी। तभी तो इस बार के वनडे वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी करने से भारत को जबरदस्त फायदा हुआ है। आइए जानते है इस वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) से भारतीय अर्थव्यवस्था को कितने करोड़ का फायदा हुआ। इस बार का वनडे वर्ल्ड 2023 भारत में खेला गया था।

ODI World Cup 2023
image source : X

इस बार इस वनडे वर्ल्ड कप 2023 ODI World Cup 2023) में भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना था। इस फाइनल को हारते ही करोड़ों भारतीयों का दिल भी टूट गया था। भारतीय टीम भले ही इस बार इस वनडे विश्व कप को हार गई हो। लेकिन इस हार के बाद भी भारतीय इकॉनामी को बड़ा फायदा हुआ है।

ODI World Cup 2023
image source : X

क्यूंकि इस बार आईसीसी द्वारा बुधवार को एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार इस बार के वनडे विश्व कप 2023 से भारतीय अर्थव्यवस्था को 1.39 बिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 11,637 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) का आयोजन भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हुआ था।

ODI World Cup 2023
image source : X

यह मेगा टूर्नामेंट भारत में दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत कुल 10 शहरों में खेला गया था। इस बार ICC और BCCI द्वारा वर्ल्ड कप में डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट की गई थी। इसके अलावा राज्यों के क्रिकेट संघ ने भी अलग-अलग सेक्टरों में भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दिया। लेकिन फिर भी ICC ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या ये रकम वर्ल्ड कप से होने वाली पूरी कमाई है।

ODI World Cup 2023 भारतीय टूरिजम से हुआ बंपर फायदा :-

इस बार यह मेगा टूर्नामेंट ODI World Cup 2023) जिस-जिस शहर में आयोजित किया वहां टूरिजम से होने वाली कमाई में काफी इजाफा हुआ है। इस बार टूरिजम से भारत को वर्ल्ड कप के दौरान 861.4 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 7,231 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस बार यह भी एक रिकॉर्ड रहा है कि कुल 1.25 मिलियन यानी 12 लाख 50 हजार लोग वर्ल्ड कप को लाइव देखने पहुंचे थे।

ODI World Cup 2023
image source : X

इस बार के वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) के दौरान विदेशी यात्रियों से भी भारतीय अर्थव्यवस्था को जबरदस्त फायदा हुआ है। तभी तो इस बार विदेशी यात्रियों के होटल, अलग-अलग शहरों में यात्रा करने और अन्य चीजों के माध्यम से 2,360 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। क्यूंकि इस बार ज्यादातर विदेशी यात्रियों ने 5 रात भारत में बिताईं थी। जबकि इस बार भारतीय लोग भी औसतन एक शहर में 2 रात तक ठहरे थे।

ये भी पढ़ें: हांगकांग ओपन में सुमित-सिक्की की जोड़ी ने दूसरे दौर में किया प्रवेश, वियतनाम में भारतीय खिलाड़ियों का रहा दमदार प्रदर्शन

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version