Wednesday, June 17

Korea Open: इस मौजूदा सत्र में अपनी लय को हासिल करने के लिए जूझ रहे भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय और आयुष शेट्टी आज मंगलवार से शुरू हो रहे कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती की अगुआई करने वाले हैं। जबकि इस टूर्नामेंट में भारत के किदाम्बी श्रीकांत एक क्वालिफायर के खिलाफ अपनी शुरुआत करेंगे। वह अपने दूसरे दौर में चीनी ताइपे के चोउ तियेन चेन से मैच खेल सकते हैं।

कोरिया ओपन में भारत की अगुवाई करेंगे एच एस प्रणय :-

इस मौजूदा समय में अपनी लय को हासिल करने के लिए जूझ रहे भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय और आयुष शेट्टी आज मंगलवार से शुरू हो रहे कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती की अगुआई करने वाले हैं।

HS Prannoy
image source via getty images

इसके अलावा हांगकांग और चाइना मास्टर्स में फाइनल तक पहुंचने वाले सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी इस कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने वाली है। जबकि विश्व चैंपियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता एच एस प्रणय भी इस सत्र में कई टूर्नामेंटों के शुरुआती दौर से ही हारकर बाहर हो गए थे।

Ayush Shetty
Ayush Shetty

इसके अलावा भारत के अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत इस कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में एक क्वालिफायर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। जबकि इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में वह चीनी ताइपे के चोउ तियेन चेन से भी खेल सकते हैं। इसके अलावा इस सत्र में बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने वाले एकमात्र भारतीय यूएस ओपन विजेता आयुष शेट्टी का पहले दौर में सामना चीनी ताइपे के सू लि यांग से होने वाला है।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

इसके अलावा भारत के अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज को पहले दौर में सिंगापुर के लोह कीन यू के रूप में कठिन चुनौती मिली है। जबकि महिला एकल में अनुपमा उपाध्याय का सामना इंडोनेशिया की चौथी वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुम वरदानी से होने वाला है। वहीं इस बार युगल में मोहित जगलान और लक्षिता जगलान की टक्कर जापान के यूइची शिमोगामी और सयाका होबारा से होने वाली है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version