Saturday, March 21

FIDE World Cup: भारतीय ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को आगामी 31 अक्तूबर से 27 नवंबर तक गोवा में होने वाले फिडे शतरंज विश्व कप 2025 के लिए वाइल्ड कार्ड दिया गया है। इस बार दिव्या को यह वाइल्ड कार्ड एक प्रतिभागी के अंतिम समय में नाम वापस लेने के बाद दिया गया है। इसके अलावा नागपुर की इस युवा शतरंज खिलाड़ी ने हाल ही में फिडे ग्रैंड स्विस में भी भाग लिया था।

शतरंज विश्व कप के लिए दिव्या को मिला वाइल्ड कार्ड :-

भारतीय ग्रैंडमास्टर और उभरती हुई चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख को आगामी 31 अक्तूबर से 27 नवंबर तक गोवा में होने वाले फिडे शतरंज विश्व कप 2025 के लिए वाइल्ड कार्ड दिया गया है। वहीं इस बार यह चेस वर्ल्ड कप गोवा में होने जा रहा है।

Divya Deshmukh
Divya Deshmukh

इसके अलावा दिव्या देशमुख को यह वाइल्ड कार्ड एक प्रतिभागी के अंतिम समय में नाम वापस लेने के बाद दिया गया है। अभी हाल ही में नागपुर की इस युवा चेस खिलाड़ी दिव्या ने फिडे ग्रैंड स्विस में भी भाग लिया था। इसके अलावा वह इस एकल-एलिमिनेशन प्रतियोगिता में 20 अन्य भारतीय खिलाडियों के साथ शामिल होने वाली हैं। इस भारतीय टीम का नेतृत्व मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश करेंगे।

Divya Deshmukh
Divya Deshmukh

इसके अलावा अब शंतरज की संस्था फिडे ने कहा है कि, “एक प्रतिभागी के अंतिम समय में नाम रद्द होने के बाद दिव्या देशमुख को मौका दिया गया है। इसके अलावा चेस खिलाड़ी जू वेनजुन और होउ यिफान ने पहले ही इसमें खेलने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था।

D Gukesh
D Gukesh

इसके अलावा हर दो साल में होने वाले विश्व कप में दुनिया के 206 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तीन सप्ताह तक मिनी-मैचों के नॉकआउट प्रारूप में मुकाबला करते हुए दिखाई देते हैं। जबकि इसके शीर्ष तीन खिलाड़ी साल 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करेंगे। वहीं इस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के विजेता को विश्व चैंपियन डी गुकेश को चुनौती देने का मौका मिलेगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version