Tuesday, June 16

Badminton: भारत की जूनियर मिक्स्ड टीम को क्वार्टर फाइनल में पूर्व चैंपियन जापान से 104-110 से करीबी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इससे पहले भारत ने हॉन्गकॉन्ग, चीन, संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका पर जीत के साथ ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। जबकि इस टूर्नामेंट की व्यक्तिगत चैंपियनशिप आगामी 23 जुलाई से शुरू होगी।

क्वार्टर फाइनल में जापान से हारा भारत :-

भारत की जूनियर टीम को बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पूर्व चैंपियन जापान से 104-110 से करीबी हार का सामना करना पड़ा है। यह प्रतियोगिता रिले स्कोरिंग प्रणाली के तहत खेली जा रही है। तभी तो इस प्रतियोगिता के बेहद करीबी मुकाबले में भारत ने पहले मैच में 11-9 से मिली हार के बाद शानदार वापसी की थी।

Indian Junior Mixed Team
Indian Junior Mixed Team

इसके बाद फिर भार्गव राम अरिगेला और विश्वा तेज गोब्बुरू की लड़कों की युगल जोड़ी ने भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद वेन्नाला कलागोटला और रेशिका उथयासूरियन की लड़कियों की जोड़ी ने भी अपने मैच में जीत हासिल की। इसके चलते हुए भारत 33-26 से आगे हो गया। वहीं इसके बाद फिर रेशिका ने भव्या छाबड़ा के साथ मिलकर भारत की बढ़त को 44-35 कर दिया। इसके बाद फिर रौनक चौहान ने भी शानदार प्रदर्शन करके अपनी भारतीय टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था।

Indian Junior Mixed Team
Indian Junior Mixed Team

इस मुकाबले में भारत ने अधिकांश समय तक बढ़त बनाए रखी थी। लेकिन साल 2023 के चैंपियन जापान ने अंतिम पांच मैच जीतकर अपनी बढ़त बना ली। क्यूंकि इनमें से अधिकतर मैच काफी रोमांचक रहे थे। इससे पहले भारत ने हॉन्गकॉन्ग, चीन, संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका पर जीत के साथ ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इसके अलावा इस प्रतियोगिता की व्यक्तिगत चैंपियनशिप आगामी 23 जुलाई से शुरू होगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version