Sunday, March 22

Para Badminton: छठे फज्जा पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, चार रजत और 14 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीत लिए हैं। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए इनके पैरा खिलाड़ी शिवराजन सोलाईमलाई और सुदर्शन सरवनकुमार मुथुसामी की जोड़ी ने एकमात्र स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले इस भारतीय जोड़ी को बीते रविवार को पुरुष युगल एसएच6 फाइनल में अपने शीर्ष वरीय प्रतिद्वंद्वियों हांगकांग के चू मान काई और वोंग चुन यिम से वॉकओवर भी मिला था।

भारत का फज्जा पैरा बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन :-

Sudarshan Saravanakumar Muthusamy
Sudarshan Saravanakumar Muthusamy

भारत के अनुभवी पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी उमेश विक्रम कुमार ने अपने स्टैंडिंग लोअर एसएल3 एकल और पुरुष युगल फाइनल में से दो में रजत पदक जीते हैं।

Sudarshan Saravanakumar Muthusamy
Sudarshan Saravanakumar Muthusamy

इसके अलावा हार्दिक मक्कड़ और रूथिक रघुपति की पैरा बैडमिंटन भारतीय जोड़ी पुरुष युगल स्टैंडिंग अपर एसयू5 फाइनल में शीर्ष वरीय मलेशियाई चीह लाइक होउ और मुहम्मद फरीज अनवार से मुकाबला हार गई है।

कृष्णा नागर ने जीता कांस्य पदक :-

Krishna Nagar
Krishna Nagar

इसके अलावा टोक्यो पैरालिंपिक चैंपियन कृष्णा नागर सेमीफाइनल में ब्राजील के विटोर टैवरेस से अपना मैच हार गए। इसके बाद उन्होंने कांस्य पदक के मैच को जीत लिया।

Krishna Nagar
Krishna Nagar

इस पदक को जीतने के बाद उन्होंने अपना पदक भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित करते हुए कहा कि, “मेरा यह पदक वर्दी में उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं के लिए है जो हमारे देश की रक्षा के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। क्यूंकि उन सभी का सहस मुझे कोर्ट पर लड़ते रहने के लिए प्रेरित करता है।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version