Wednesday, March 18

Shaun Tait: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट को अपनी टीम का नया तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त कर दिया है। इसके चलते हुए अब वह आंद्रे एडम्स की जगह लेंगे। शॉन टैट अब नवंबर 2027 तक बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ काम करने वाले हैं।

इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि टैट इससे पहले पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह साल 2007 की ऑस्ट्रेलियाई विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा भी रहे थे।

नई जिम्मेदारी मिलने पर बोले टैट :-

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट ने कहा है कि, “इस समय बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ जुड़ने का अच्छा समय है। इस बीच अगर आप माने तो यह एक नए युग की तरह है। इस देश में तेज गेंदबाजों के साथ उनकी युवा प्रतिभा काफी शानदार है।

Shaun Tait
Shaun Tait

क्यूंकि यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है और हर कोई प्रतिभा से परिणाम लाने की उम्मीद करता है। वहीं इस समय मेरा लक्ष्य युवा गेंदबाजों को तैयार कर बांग्लादेश टीम के लिए अधिक जीत हासिल करना है।” इसके अलावा उन्होंने कहा है कि, “मैं मुख्य कोच फिल सिमंस के साथ काम करने को लेकर भी काफी उत्सुक हूं।”

टीम की कप्तानी में भी हुआ बदलाव :-

Shaun Tait
Shaun Tait

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अभी हाल ही में लिटन दास को टी-20 प्रारूप का कप्तान भी नियुक्त किया था। इसके चलते हुए अब वह टी-20 विश्व कप 2026 तक बांग्लादेश क्रिकेट टीम की अगुवाई करने वाले हैं। इसके अलावा बांग्लादेश की क्रिकेट टीम इसी महीने के अंत में UAE के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज भी खेलने वाली है।

Shaun Tait
Shaun Tait

इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि टैट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों प्रारूप को मिलाकर कुल 59 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 95 विकेट लिए थे। वहीं उस समय वह चोटिल होने की वजह से लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया की तरफ से क्रिकेट नहीं खेल पाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version