Sunday, February 1

WTC Final: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की यही टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर भी जाने वाली है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल भी अपनी इसी टीम के साथ खेलना है। ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान एक बार फिर पैट कमिंस के हाथों में ही रहने वाली है।

Pat Cummins
Pat Cummins

इसके चलते हुए अब ऑस्ट्रेलिया की यही फुल स्ट्रेंथ टीम WTC फाइनल खेलने के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर भी जाने वाली है। तब इस दौरे पर इन दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। आइए जानते हैं इस बार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने किया टेस्ट टीम का ऐलान :-

Australia Test team
Australia Test team

आगामी 11 जून से 15 जून तक लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच खेला जाएगा। वहीं इस बड़े मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस खिताबी मैच में पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

Australia Test team
Australia Test team

इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी बार WTC फाइनल में अपनी जगह बनाई है। वहीं इस मैच में उतर कर यह टीम अपना बेस्ट प्रदर्शन करके जीत हासिल करना चाहेगी। इस बार ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड में कैमरून ग्रीन को भी शामिल किया गया है। वह अपनी पीठ की सर्जरी के बाद पूरी तरह फिट होकर लंबे वक्त के बाद टीम में वापस लौट रहे हैं।

Australia Test team
Australia Test team

क्यूंकि वह इसी साल श्रीलंका के दौरे के दौरान चोट के चलते बीच सीरीज से ही वापस लौट गए थे। इसके अलावा युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास को भी ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के स्क्वाड में जगह दी गई है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम को 3 मैच खेलने के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है और पैट कमिंस की कप्तानी वाली यही टीम कैरेबियाई दौरे पर जाएगी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड :-

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

ट्रैवलिंग रिजर्व :- ब्रेंडन डॉगेट.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version