Thomas Cup 2026: ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट में उपविजेता रहने वाले भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अगले महीने होने वाले थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष टीम की अगुआई करेंगे। इसके चलते हुए अब भारत ने अगले महीने होने वाले थॉमस कप और उबर कप के लिए भारत की पुरुष और महिला टीमों का एलान कर दिया है। वहीं इस बार थॉमस कप में लक्ष्य सेन भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे जबकि उबर कप में पीवी सिंधू यह जिम्मेदारी संभालेंगी।
थॉमस कप और उबर कप के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान :-

भारत ने अगले महीने होने वाले थॉमस कप और उबर कप के लिए भारत की पुरुष और महिला टीमों का एलान कर दिया है। इसके चलते हुए अब ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट में उपविजेता रहने वाले स्टार भारतीय खिलाड़ी क्ष्य सेन अगले महीने होने वाले थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष टीम की अगुआई करने वाले हैं। जबकि दूसरी तरफ पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू और उभरती हुई स्टार बैडमिनरों खिलाड़ी उन्नति हुड्डा उबर कप में भारतीय चुनौती पेश करने वाली हैं।
साल 2022 विजेता टीम के कई खिलाड़ी है शामिल :-
भारत के बैडमिंटन संघ ने साल 2022 में थॉमस कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली टीम के कई खिलाड़ियों को काफी हद तक इस टूर्नामेंट में बरकरार रखा है। इसके चलते हुए उन्होंने आगामी 24 अप्रैल से तीन मई तक डेनमार्क के होर्सेंस में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय तथा सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को टीम में बनाए रखा है।

इसके अलावा युवा शटलर आयुष शेट्टी को सीनियर स्तर पर लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद पहली बार टीम में जगह दी गई है। इसके अलावा भारत की पुरुष टीम में साल 2022 की खिताब विजेता टीम के सदस्य एमआर अर्जुन की भी वापसी हुई है। वहीं इस बार उन्होंने चोट से उबरकर नए खिलाड़ी हरिहरन अमसाकरुनन के साथ युगल टीम में अपनी जगह बनाई है। साल 2022 की युगल टीम के सदस्य ध्रुव कपिला भी टीम का हिस्सा बने हैं। इसके अलावा किरण जॉर्ज भी इस बार एकल स्पर्धा में भारत को अतिरिक्त मजबूती प्रदान करेंगे।
उबर कप में अपनी चुनौती पेश करेंगी सिंधू-हुडा :-
इसके अलावा इस बार उबर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में साल 2019 की विश्व चैंपियन सिंधू, शीर्ष युगल जोड़ी गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली के साथ मिलकर भारत की चुनौती की अगुवाई करती हुई नजर आएंगी। वहीं इस टूर्नामेंट में पिछली बार भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

लेकिन इस बार टूर्नामेंट में उनका लक्ष्य अपने उस प्रदर्शन में सुधार करने पर होगा। वहीं इस बार उन्नति हुडा के साथ देविका सिहाग, इशारानी बरुआ और किशोरी तन्वी शर्मा जैसी युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी भारतीय महिला टीम में शामिल हैं।
भारतीय टीमें इस प्रकार है :-
भारत की पुरुष टीम : लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत, एच.एस. प्रणय, किरण जॉर्ज, सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, हरिहरन अम्सकरुनन, एम. आर. अर्जुन, ध्रुव कपिला।
भारत की महिला टीम : पीवी सिंधू, उन्नति हुडा, तन्वी शर्मा, देविका सिहाग, इशरानी बरुआ, त्रीसा जॉली, गायत्री गोपीचंद, कविप्रिया सेल्वम, सिमरन सिंघी, तनीषा क्रास्टो।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।





