Thursday, June 11

Miami Open Tennis: इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने मियामी ओपन में कोरेंटिन माउटेट को हराकर एटीपी मास्टर्स 1000 में लगातार 26 सेट जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसके चलते हुए अब उनका अगला मुकाबला अमेरिका के युवा खिलाड़ी एलेक्स मिशेलसन से होने वाला है। क्यूंकि उन्होंने एलेजांद्रो टैबिलो को हराकर अगले दौर में जगह बनाई थी। इसके अलावा तीसरी वरीयता प्राप्त रायबाकिना ने ऑस्ट्रेलियन क्वालिफायर टालिया गिब्सन के साथ अपने मुकाबले में शानदार खेल दिखाया है।

जैनिक सिनर ने नोवाक जोकोविच को पछाड़ा :-

इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने मियामी ओपन में इतिहास रच दिया है। इस बीच उन्होंने अपने मैच में एकतरफा अंदाज में कोरेंटिन माउटेट के खिलाफ 6-1, 6-4 से जीत दर्ज की है। वहीं अपनी इस जीत के साथ ही अब सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार 26 सेट जीतने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। इसके चलते हुए उन्होंने अब इस मामले में सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ दिया है।

Jannik Sinner
Jannik Sinner

इससे पहले नोवाक जोकोविच के नाम एटीपी मास्टर्स 1000 में लगातार 24 सेट जीतने का रिकॉर्ड दर्ज था। वहीं इससे पहले सिनर ने इस टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में जीत दर्ज करते हुए जोकोविच के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कहा है कि वह अपनी इस शानदार फॉर्म से खुश हैं और हर मैच में अपना ध्यान बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Jannik Sinner
Jannik Sinner

इसके अलावा सिनर का यह मैच जीतने का सिलसिला पिछले नवंबर में पेरिस मास्टर्स से शुरू हुआ था। तब उन्होंने वहां पर बिना कोई सेट गंवाए खिताब जीता था। इसके बाद फिर उन्होंने मार्च में भी शानदार फॉर्म को जारी रखा और पैरिबास ओपन में भी अपने इसी दमदार प्रदर्शन को दोहराया है। इस बीच एटीपी की रिपोर्ट के मुताबिक मियामी में अपनी दो जीत की वजह से सिनर अब लगातार 13 मास्टर्स में अभी तक 1000 मैच जीत चुके हैं।

Jannik Sinner
Jannik Sinner

इसके चलते हुए अब उनका अगला मुकाबला अमेरिका के युवा खिलाड़ी एलेक्स मिशेलसन से होने वाला है। क्यूंकि उन्होंने भी अपने मैच में एलेजांद्रो टैबिलो को हराकर अगले दौर में जगह बनाई है। वहीं अब सिनर का लक्ष्य साल 2017 में रोजर फेडरर के बाद ‘सनशाइन डबल’ हासिल करने वाले खिलाड़ी बनने पर लगा है। इस बीच अगर रैंकिंग की बात करें तो सिनर इस समय वर्ल्ड नंबर 1 की रेस में कार्लोस अल्काराज (स्पेनिश खिलाड़ी) के काफी करीब पहुंच गए हैं। इसके अलावा कार्लोस को बीते दिन रविवार को अपने तीसरे राउंड में सेबेस्टियन कोर्डा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह इस टूर्नामेंट से अब बाहर हो गए हैं।

Jannik Sinner
Jannik Sinner

इसके अलावा एक अन्य मैच में अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो ने डिफेंडिंग चैंपियन जैकब मेंसिक को कड़े मैच में 7-6(4), 4-6, 7-6(11) से हरा दिया है। इसके चलते हुए 28 साल के टियाफो मियामी में पांचवीं बार और साल 2022 के बाद पहली बार चौथे राउंड में पहुंचे हैं। वहीं अब उनका गाला मैच फ्रांसीसी खिलाड़ी टेरेंस एटमेन से होने वाला है। क्यूंकि उन्होंने भी अपने मैच में कनाडाई टेनिस प्लेयर फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 6-3, 1-6, 6-3 से हराया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version