Australian Open: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय सहित पांच भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। वहीं अपने पहले मैच में लक्ष्य ने चीनी ताइपे के सु ली यांग को 21-17, 21-13 से हराया है। जबकि भारत के अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने योहानेस सौत मार्सिलिनो को 6-21, 21-12, 21-17 से हराया है।
दूसरे दौर में पहुंचे लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय :-

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय सहित पांच भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले मैच को जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। इससे पहले साल 2021 में लक्ष्य ने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। अपने पहले मैच में उन्होंने चीनी ताइपे के सु ली यांग को 21-17, 21-13 से हराया है। जबकि प्रणय ने ओपनिंग गेम में खराब शुरुआत से उबरते हुए विश्व के 85वें नंबर के योहानेस सौत मार्सिलिनो को 6-21, 21-12, 21-17 से हराया है।
आयुष शेट्टी भी जीते अपना पहला मैच :-
इसके चलते हुए अब लक्ष्य का अगला मुकाबला ची यू जेन या वांग त्ज़ु वेई से होने वाला है। जबकि प्रणय इंडोनेशिया के आठवें वरीय अल्वी फरहान से अपना दूसरा मैच खेलने वाले हैं। इसके अलावा विश्व के 32वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने कनाडा के सैम युआन को 33 मिनट में 21-11, 21-15 से पराजित कर दिया है। वहीं अब कर्नाटक के इस खिलाड़ी का अगला मैच जापान के चौथे वरीय कोडाई नाराओका से होने वाला है।

इसके अलावा मकाऊ ओपन के सेमीफाइनलिस्ट भारत के अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी थारुण मन्नेपल्ली ने डेनमार्क के मैग्नस योहानसन को 66 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 17-21, 21-19 से हरा दिया है। इसके बाद अब उनका अगला मैच चीनी ताइपे के पांचवें वरीय लिन चुन-यी से होने वाला है। जबकि साल 2021 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अनुभवी किदांबी श्रीकांत भी 64 मिनट तक चले मुकाबले में चीनी ताइपे के ली चिया हाओ को 21-19, 19-21, 21-15 से हराकर अगले दौर में पहुंच गए हैं।

किरण जॉर्ज को मिली हार :- इसके बाद अब भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत का अगला मुकाबला जापान के शोगो ओगावा या एडवर्ड लाउ से होने वाला है। इसके अलावा अपने पहले मैच में कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद किरण जॉर्ज को जापान के छठी वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोतो से 21-11, 22-24, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले निशिमोतो ने पिछले सप्ताह जापान मास्टर्स के सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन को हराया था। जबकि मोहित जगलान और लक्षिता जगलान की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी को एक अन्य मैच में कनाडा के नाइल याकुरा और क्रिस्टल लाई ने 12-21, 16-21 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







