Sunday, March 22

Deaflympics 2025 : भारतीय निशानेबाजों का बधिर ओलंपिक 2025 में शानदार प्रदर्शन जारी है। क्यूंकि भारत की मिश्रित युगल जोड़ी ने एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस खिताबी मैच में भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे के या-जू काओ और मिंग-जुई ह्सू पर 16-6 से शानदार जीत दर्ज की है।

अभिनव और प्रांजलि ने जीता गोल्ड मेडल :-

Pranjali Prashant Dhumal
Pranjali Prashant Dhumal

बधिर ओलंपिक 2025 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। क्यूंकि भारतीय निशानेबाज अभिनव देशवाल और प्रांजलि प्रशांत धूमल ने बीते दिन बुधवार को 10 मीटर एयर पिस्टर मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपने नाम कर लिया है। जबकि इसके अलावा अन्य भारतीय निशानेबाज कुशाग्र सिंह राजावत ने 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। वहीं अभी तक भारतीय निशानेबाज इस प्रतियोगिता में कुल 11 पदक जीत चुके हैं।

भारत की जोड़ी ने चीनी ताइपे की जोड़ी को हराया :-

Abhinav Deswal
Abhinav Deswal

इस खिताबी मैच में भारतीय निशानेबाज अभिनव और प्रांजलि की जोड़ी ने चीनी ताइपे के या-जू काओ और मिंग-जुई ह्सू पर 16-6 से शानदार जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा अन्य स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज कुशाग्र ने 224.3 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता है। जबकि यूक्रेन के निशानेबाज दिमित्रो पेट्रेंको ने 251.0 अंक बनाकर बधिर विश्व और ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता है। वहीं जर्मनी के कोलिन म्यूएलर ने 245.4 अंक के साथ रजत पदक जीता है।

अभिनव-प्रांजलि ने की थी मजबूत शुरुआत :-

भारतीय निशानेबाज अभिनव और प्रांजलि ने इस स्वर्ण पदक के मुकाबले में शुरू से ही अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी थी। इसके चलते हुए इन दोनों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया था। वहीं इससे पहले भी इस भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में खुद के ही बधिर विश्व और ओलंपिक रिकॉर्ड की बराबरी की थी। तब भारतीय जोड़ी ने कुल मिलाकर 569 का स्कोर बनाया था। इसमें अभिनव ने 287 और प्राजंलि ने 582 अंक का योगदान दिया था। तब इस दोनों ने क्वालीफिकेशन में भी पहला स्थान हासिल किया था। इससे पहले इन दोनों ने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक भी जीते थे।

Pranjali Prashant Dhumal
Pranjali Prashant Dhumal

इसके अलावा महिला व्यक्तिगत चैंपियन अनुया प्रसाद और रुद्र विनोद कुमार की दूसरी भारतीय जोड़ी 553 के संयुक्त स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में सातवें स्थान पर रही है। जबकि ईरान की महला सामी और बिजन गफ़ारी की जोड़ी ने यूक्रेन की सोफिया ओलेनिच और ऑलेक्जेंडर कोलोडी को हराकर कांस्य पदक जीता है। इससे पहले माहित संधू और नताशा जोशी की जोड़ी आज गुरुवार को 50 मीटर थ्री पोजीशन महिला स्पर्धा में भाग लेगी। इसके अलावा माहित पहले ही 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीत चुके हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version