Thursday, June 18

FIDE World Cup: भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी को चीन के वेई यी से 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में वह टाईब्रेक में चीन के वेई यी से खेल रहे थे। वहीं अब इस मैच में हारने के बाद वह मेगा टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए हैं। इसके अलावा अबकी बार रेपिड टाईब्रेक बाजियों में भाग्य ने अर्जुन एरिगेसी का साथ नहीं दिया है।

अर्जुन एरिगेसी को मिली चीनी खिलाड़ी से हार :-

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी को चीन के वेई यी से 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके चलते हुए अब वह फिड शतरंज विश्व कप से भी बाहर हो गए हैं। इसके चलते हुए अब इस फिड शतरंज विश्व कप 2025 में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

Arjun Erigesi
Arjun Erigesi

इसके अलावा भारतीय स्टार चेस खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी को टाईब्रेक में पराजय मिली है। इसके चलते हुए अब वह इस मेगा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं इस बार रेपिड टाईब्रेक बाजियों में भाग्य ने अर्जुन का साथ नहीं दिया है। क्यूंकि चीन के खिलाड़ी ने उनपर लगातार दबाव बनाए रखा था। वहीं इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहली टाईब्रेक बाजी ड्रॉ रही थी। लेकिन इसके बाद दूसरी बाजी में एरिगेसी ने नियंत्रण गंवाने के साथ यह मैच भी अपने हाथों से गंवा दिया।

सफेद मोहरों से भी नहीं जीत पाए एरिगेसी :-

भारत के स्टार चेस खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी इस टाईब्रेक की दूसरी बाजी में सफेद मोहरों से खेल रहे थे। लेकिन तब भी वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। इसके अलावा एक ने मैच में आंद्रे इसिपेंको ने टाईब्रेकर की शुरुआती दो बाजियां ड्रॉ रहने के बाद अगली दोनों बाजियां जीतकर अमेरिका के सैम शेंकलैंड को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Arjun Erigesi
Arjun Erigesi

इसके अलावा अब एरिगेसी के बाहर होने का मतलब होगा कि कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में इस बार आर प्रज्ञानंद के रूप में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी ही रहेगा जो पूरे साल अपने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जगह बनाएंगे। जबकि एक ने क्वार्टर फाइनल टाईब्रेक में जोस एडवर्डो एलकेंटारा को 3.5-2.5 से हराकर जावोखीर सिंदारोव सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

Arjun Erigaisi
Arjun Erigaisi

वह अब उज्बेकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। क्यूंकि इससे पहले उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकुबोएव भी अंतिम चार में पहुंच चुके हैं। इसके बाद अब सेमीफाइनल में इसिपेंको की भिड़ंत वेई यी से होगी। जबकि नोदिरबेक और सिंदारोव का आमना-सामना होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version